Who is Aryana Sayeed: तालिबान ने इस पॉप स्टार की हत्या का फरमान किया था जारी, कहा- नसीब होगी जन्नत

Aryana Sayeed flee Afghanistan: अफगानिस्तान की पॉप सिंगर आर्याना सईद ने देश छोड़ दिया है। जानिए कौन हैं आर्याना सईद जिसकी मौत का फरमान जारी कर चुका है तालिबान...

Aryana Sayeed
Aryana Sayeed 
मुख्य बातें
  • अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है।
  • अफगानिस्तान की पॉप सिंगर आर्यना सईद ने देश छोड़ दिया है।
  • तालिबान ने पॉप सिंगर की हत्या का फरमान जारी कर दिया था।

मुंबई. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लाखों की संख्या में वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। शरिया कानून के डर से वहां के कई फिल्म स्टार और गायक देश छोड़ चुके हैं। अब अफगानिस्तान की सबसे बड़ी पॉप सिंगर आर्याना सईद ने भी अफगानिस्तान छोड़ दिया। 

आर्याना सईद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं वह आखिरी सिपाही होंगी जो अपना देश छोड़ रही हैं। आखिर में यही हुआ। मुझे उम्मीद है कि वहां के लोग एक शांतिपूर्ण जीवन जी सके बिना किसी सुसाइड बॉम्बिंग या बम धमाकों के। मैं कभी भी न भुलाय जाने वाली रातों के बाद जिंदा हूं, मैं दोहा कतर पहुंच गई हूं। मैं वापस अपने घर इस्तानबुल जा रही हूं।' 

जारी हुआ था हत्या का फरमान
आर्याना सईद हिजाब और बुर्का नहीं पहनती हैं। वह जब आठ साल की थीं तो उनके पेरेंट्स ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया था। साल 2014 में एक अमेरिकी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि कट्टरपंथी नेताओं ने उनकी हत्या का फरमान जारी किया था। तालिबान ने कहा था कि आर्याना की जो हत्या करेगा उसे जन्नत नसीब होगी।  

Pop Singer Aryana Sayeed

रिएलिटी शो में रही थीं जज
आर्याना सईद इससे पहले रिएलिटी शो ‘द वॉयस’की जज रह चुकी हैं। उनका पूरा परिवार फिलहाल लंदन में शिफ्ट हो गया है। हालांकि, वह अफगानिस्तान आती-जाती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @aryanasayeedofficial)

तालिबान के कब्जे से पहले आर्याना अफगानिस्तान की आर्मी को सपोर्ट कर रही थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पॉप सिंगर ने हसीब सईद से शादी की है। वह एक प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने साथ में देश छोड़ा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर