कौन हैं Momoland की Nancy, जो हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, यहां देखें K-pop सिंगर-एक्ट्रेस की‌ बोल्ड फोटोज

Nancy Jewel McDonie: के-पाॅप ग्रुप मोमोलैंड की सबसे छोटी मेंबर नैंसी ना ही सिर्फ कोरिया में बल्कि भारत में भी बहुत पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर तक हर जगह नैंसी के फोटोज और वीडियोज छाए रहते हैं।

Momoland Lead Singer And Lead Dancer Nancy Jewel McDonie, Nancy Jewel McDonie Pictures
Nancy Jewel McDonie Pictures  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 13 अप्रैल 2000 के दिन हुआ था नैंसी का जन्म।
  • कोरियन-अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं नैंसी।
  • मोमोलैंड ग्रुप की सबसे छोटी मेंबर हैं नैंसी।

Momoland Maknae Nancy Jewel McDonie Bold Pictures: इस नए जेनरेशन में हर कोई कोरियन ड्रामा का दीवाना होता जा रहा है। लोगों में के-पाॅप और के-ड्रामा का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरिया में ही नहीं बल्कि भारत में भी लोग अब के-पाॅप और के-ड्रामा आर्टिस्ट्स के कायल होते जा रहे हैं। इन्हीं में से एक कोरियन अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस Nancy Jewel McDonie हैं, जिनकी आवाज, सूरत, अदाओं और लुक्स ने करोड़ों दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर तक हर जगह नैंसी की तस्वीरें और वीडियोज छाई रहती हैं। जो भी नैंसी को पहली झलक में देखता है वह उन्हें अपना दिल दे बैठता है। अगर आप अभी तक नैंसी के बारे में नहीं जानते हैं तो यहां जानें वह कौन हैं और क्या करती हैं। 

Also Read: All Of Us Are Dead: बॉलीवुड फिल्मों को मात दे रही है यह हॉरर कोरियन वेब सीरीज, अकेले देखने की ना करें गलती

वर्ष 2000 में हुआ था जन्म

13 अप्रैल 2000 के दिन नैंसी का जन्म साउथ कोरियन मां और अमेरिकन पिता के घर में हुआ था। वह के-पाॅप इंडस्ट्री के जाने-माने ग्रुप मोमोलैंड की लीड डांसर और लीड वोकलिस्ट हैं। अपने फ्लाॅलेस स्किन और परफेक्ट लुक से वह हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। 

क्या है उनका कोरियन नाम?

उनके माता-पिता ने उनका नाम Nancy Jewel McDonie रखा था। जिसके बाद वर्ष 2018 में उन्हें उनका कोरियन नाम Lee Geu Roo दिया गया था। लोग उन्हें उनके कोरियन नाम से ज्यादा अपने माता-पिता द्वारा दिए गए नाम से पहचानते हैं। वर्ष 2021 में जब वह अपना 21 वां जन्मदिन मना रही थीं तब हर जगह #HappyGrugeousDay ट्रैंड कर रहा था। यह हैशटैग Gorgeous और उनके नाम Gru से रखा गया था।

Also Read: सनी लियोनी को मात दे रही है बेकाबू की ये एक्ट्रेस, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे कायल

मोमोलैंड की सबसे छोटी मेंबर हैं नैंसी

नैंसी अपने के-पॉप ग्रुप मोमोलैंड की Maknae हैं। Maknae का मतलब सबसे छोटा मेंबर होता है। भले ही वह अपने ग्रुप में सबसे छोटी हैं लेकिन उनके बिना उनका ग्रुप एकदम अधूरा है। वह अपने ग्रुप की सबसे छोटी मेंबर होने के साथ लीड डांसर और लीड वोकलिस्ट हैं। 

करोड़ों में हैं भारतीय फैंस 

के-पॉप और के-ड्रामा का क्रेज भारत में भी है। करोड़ों भारतीय नैंसी के दीवाने हैं। नैंसी के कुछ ऐसे डांस वीडियोज हैं जिनमें हिंदी गानों को एडिट किया गया है। मजेदार बात तो यह है कि नैंसी के इन वीडियोज को मिलियंस में व्यूज मिले हैं। नैंसी का एक ऐसा ही वीडियो था जिससे 3.1 मिलीयन व्यूज मिले थे। 

नैंसी का हर लुक है कातिलाना 

अपनी आवाज और अदाकारी के साथ-साथ नैंसी अपने लुक के लिए भी बहुत फेमस हैं। जबसे नैंसी सोशल मीडिया स्टार बनी हैं तब से लोग उनके लुक्स को कॉपी कर रहे हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आता है। जैसे ही वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं वैसे ही वह वायरल हो जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर