बॉलीवुड की नई मलाइका अरोड़ा हैं Nora Fatehi, आइटम सॉन्ग के लिए लेती हैं इतनी फीस

Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही छह फरवरी आज बॉलीवुड की आइटम क्वीन बन गई हैं। हालांकि, एक वक्त वह केवल पांच हजार रुपए लेकर कनाडा से भारत आई थीं। नोरा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Nora Fatehi
Nora Fatehi 
मुख्य बातें
  • नोरा फतेही छह फरवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • नोरा फतेही को पहचान बिग बॉस से मिली थी।
  • नोरा केवल पांच हजार रुपए लेकर कनाडा से भारत आई थीं।

Noora Fatehi Fees: अपने डांस मूव्स से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस नोरा फतेही छह फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नोरा फतेही का जन्म भारत नहीं बल्कि कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही को पहचान बिग बॉस से मिली थी। बॉलीवुड में आने से पहले नोरा फतेही ने कई छोटी-मोटी नौकरियां की है। 

नोरा फतेही जब हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थीं तब उन्होंने कनाडा के एक शॉपिंग मॉल में नौकरी की थी। उनकी पहली सैलेरी एक हजार डॉलर थी। इसके बाद उन्होंने छह महीने तक टेलीकॉलर की भी जॉब की थी। इसमें मैं लौटरी के टिकट बेचा करती थी। इसके लिए मुझे सैलेरी और कमिशन दोनों मिलता था। यही नहीं, नोरा फतेही  एक कॉफी शॉप में वेटरस का भी काम किया। नोरा फतेही जब कनाडा से भारत आई तो उनके पास महज 5000 रुपये थे। आज एक्ट्रेस एक आइटम सॉन्ग के 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Nora Fatehi: Nora Fatehi talks about her struggles in Bollywood | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: Nora Fatehi का हॉट अंदाज देख फैंस को आया पसीना, कमेंट कर यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'

खो दिए थे 20 लाख रुपए
कनाडा से नोरा फतेही जब भारत आईं तो उन्हें काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा। उन्हें 20 लाख रुपए का चूना भी लगाया गया।  नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था संघर्ष के दिनों में उन्हें कास्टिंग एजेंसियों द्वारा धोखा दिया गया था। नोरा कहती हैं, 'मेरी पहली एजेंसी व्यवहार के मामले में बेहद आक्रामक थी मैं उन्हें छोड़ना चाहती थी। उन्होंने मुझसे कहा हम आपको आपका पैसा नहीं देने जा रहे हैं। मैंने उस समय 20 लाख रुपए खो दिए। 

EXCLUSIVE: Nora Fatehi talks about the success of Dilbar, sharing screen with John Abraham and being a self-trained belly dancer - Bollywood News & Gossip, Movie Reviews, Trailers & Videos at Bollywoodlife.com

बिग बॉस 9 में आई थीं नजर
नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोरः  टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। साल 2015 में वह बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आई थीं। 

Pin on Dresses

शो में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसके अलावा वह फिल्म बाहुबली के गाने में भी नजर आई थीं। नोरा फतेही फिल्मों, रिएलिटी शो के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर