Rakshabandhan 2021: बॉलीवुड के भाई-बहन के तीन मजेदार किस्से, सोनम के लिए पहलवान से लड़ गए थे अर्जुन कपूर

Rakshabandhan 2021: देशभर में भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स अपने बहन या भाई के बेहद करीब है। जानिए सेलेब्स के भाई-बहन से जुड़े किस्से...

Rakshabandhan 2021
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • देशभर में रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने कई मौके पर भाई-बहन से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं।
  • बहन सोनम कपूर के लिए पहलवान से भिड़ गए थे अर्जुन कपूर

मुंबई. देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की धूम हैं। बी टाउन में सोनम कपूर, हुमा कुरैशी-साकिब सलीम समेत कई पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी है। इनमें से कई ने अपने बचपन के मजेदार किस्से शेयर किए हैं। 

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह अपनी बहन सोनम कपूर के लिए एक पहलवान  से लड़ गए थे। सिद्धार्थ कानन से बातचीत में अर्जुन कपूर ने बताया कि जब हम स्कूल में थे तो एक दिन कुछ सीनियर्स ने सोनम कपूर के हाथ से बॉल छीन ली थी। सोनम रोते हुए अर्जुन के पास आई थीं। इसके बाद वह सीनियर से लड़ गए। अर्जुन कपूर को एक लड़के ने पंच मारा, जिससे उनकी आंख पर निशान पड़ गया। वह सीनियर बॉक्सिंग चैंपियन था। 

Arjun Kapoor wishes sister Sonam Kapoor Ahuja on her birthday; says 'can't wait to see you' | Hindi Movie News - Times of India

हुमा कुरैशी के कपड़े पहनते थे साकिब सलीम 
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे। इस दौरान साकिब सलीम ने बताया था कि वह कभी अपनी बहन हुमा की फ्रॉक पहनकर शादियों में जाया करते थे। हुमा कुरैशी ने कहा कि मेरे पास फोटोज हैं, जिसमें साकिब मेरा लहंगा पहने हुए हैं।हुमा ने इस शो में कहा था कि वह मैं बचपन में साकिब के जूते चुराती थीं। एक दिन साकिब उनके कॉलेज में आए और अपने जूते उतरवाकर लेकर गए थे।

Photo: Huma Qureshi and Saqib Saleem team up with their father as they prank their mother on a video call | Hindi Movie News - Times of India

जब गंदे नाले में गिर गई थीं करीना कपूर
करीना कपूर और रणबीर कपूर कजिन भाई-बहन हैं। रणबीर कपूर ने कॉफी विद करण में करीना से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। रणबीर कपूर ने बताया था कि दोनों साथ खेला करते थे। 

Ranbir Kapoor reveals he is closer to Saif Ali Khan than Kareena Kapoor Khan

करीना खेलते-खेलते  उनके घर के पास की एक गंदी नाली में यह सोचकर कूद गई थी कि यह कोई स्विमिंग पूल है। रणबीर यह भी बताते हैं कि बचपन में घर-घर खेलते हुए वह करीना और रिद्धिमा दोनों के पति पति दोनों के पति का रोल किया करते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर