Shahrukh Khan Video: बकरीद में शाहरुख खान ने दी फैंस को ईदी, अबराम के साथ मन्नत से किया सलाम

Shahrukh Khan greets fans: ईद के खास मौके पर शाहरुख खान अपने फैंस को ईदी देना नहीं भूले। बकरीद पर शाहरुख खान मन्नत की बालकनी पर आकर अपने फैंस से मिले। देखें वीडियो।

Shahrukh Khan Eid
Shahrukh Khan Eid 
मुख्य बातें
  • बकरीद के मौके पर फैंस से मिले शाहरुख खान।
  • मन्नत की बालकनी में फैंस को किया ग्रीट।
  • शाहरुख खान के साथ अबराम ने किया फैंस को सलाम।

Shahrukh Khan Eid Al Adha Video. देश भर में आज ईद उल अजाहा उर्फ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को खास अंदाज में मना रहे हैं। किंग खान शाहरुख खान हर साल की तरह इस बार भी ईद के खास मौके पर अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर मन्नत की बालकनी में नजर आए। शाहरुख खान ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ अबराम भी नजर आए। 

बकरीद (Bakrid 2022) के मौके पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर मन्नत (Mannat) के बाहर करोड़ों फैंस की भीड़ जुटी थी। ईद के खास मौके पर फैंस अपने चांद यानी किंग खान के दीदार का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बालकनी में आकर बधाई दी। शाहरुख खान को देखते ही फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं, शाहरुख के साथ नन्हें अबराम (Abram) को देखकर फैंस को मानो ईद की ईदी मिल गई। शाहरुख खान नीली डेनिम, सफेद टी-शर्ट और जूते में नजर आए। उन्होंने सन ग्लासेस लगाए हुए थे। अबराम ने ब्लैक कलर की पैंट और रेड कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी।

यहां पर देखें शाहरुख खान का वीडियो (Shahrukh Khan Video)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

Also Read: Taapsee Pannu ने Shabaash Mithu में अपने रोल पर कही ये बात, शाहरुख खान संग डंकी करने पर भी दिया रिएक्शन   

अबराम ने किया फैंस को सलाम
पापा को देखकर अबराम ने भी फैंस को देखकर हाथ हिलाया। इसके अलावा उन्हें सलाम भी किया। वहीं, शाहरुख एक जगह अबराम को किस करते हुए भी नजर आए थे। आपको बता दें कि शाहरुख खान इससे पहले ईद उल फितर के मौके पर भी अपने फैंस से मिलने के लिए मन्नत की बालकनी में आए थे। शाहरुख हर साल ये परंपरा निभाते आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख के फैंस सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'पठान की ईदी।' वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- 'ईद अल अदहा 2022 के इस खास दिन पर चार चांद लगाने के लिए शाहरुख खान और अबराम एक साथ आए।'  

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब फिल्म पठान में नजर आएंगे। फिल्म साल 2023 जनवरी में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में हैं। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान में भी काम कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं। वहीं, शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर