Anushka Sharma Style: थाई-हाई स्लिट स्टाइल की क्वीन हैं अनुष्का शर्मा, देखें उनकी ग्लैमरस फोटोज

Anushka Sharma in thigh-high slit outfits: अनुष्का शर्मा अपने स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। थाई-हाई स्लिट आउटफिट अनुष्का को बहुत पसंद है, तभी वे अक्सर इसमें नजर आती हैं।

Anushka Sharma in thigh-high slit outfits
Anushka Sharma in thigh-high slit outfits  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा का स्टाइल
  • थाई-हाई स्लिट आउटफिट में देखें स्टनिंग फोटोज
  • अनुष्का काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे रेड कार्पेट, एयरपोर्ट और इवेंट्स में अपने स्टाइल का जादू बिखेरती रहती हैं। फैशन के मामले में अनुष्का अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। अनुष्का को थाई-हाई स्लिट स्टाइल काफी पसंद हैं, उनकी ये फोटोज इसका सबूत हैं। देखें थाई-हाई स्लिट में अनुष्का की कुछ स्टनिंग फोटोज...

लुक 1
यहां अनुष्का एक गोल्डन मैटेलिक थाई-हाई स्लिट आउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं। इस डीप नेक ड्रेस में ड्रेमेटिक स्लीव्ज दी गई है, जो लुक को और भी क्वर्की बना रही हैं। अनुष्का ने अपने लुक को गोल्डन हील्स से पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

लुक 2
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के लिए अनुष्का शर्मा ने ये सीक्विन पाउडर ब्लू गाउन चुना। जिसमें थाई-हाई स्लिट डिजाइन है। इस वन-शोल्डर गाउन में अनुष्का का लुक देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

लुक 3
प्लेन आउटफिट को भी स्टाइलिश बनाना कोई अनुष्का शर्मा से सीखे। वे इस प्लेन वाइट थाई-हाई स्लिट आउटफिट में भी कमाल की लग रही हैं। इस ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स कैरी की हैं। बिना एक्सेसरीज के भी उनका ये लुक देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

लुक 4
थाई-हाई स्लिट के साथ-साथ लगता है कि ड्रेमेटिक स्लीव्ज स्टाइल भी अनुष्का का फेवरेट है। इस बेज थाई-हाई स्लिट आउटफिट में पुल स्लीव्ज के साथ कंधे पर पफी डिटेलिंग है। उन्होंने गोल्डन पंप्स से लुक को पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वे स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बार में अनुष्का ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर