Dabboo Ratnani calendar 2020: भूमि ही नहीं कियारा-सनी लियोनी ने भी करवाया टॉपलेस शूट, देखें अनन्या-कृति का लुक

Kiara Advani & Sunny Leone Topless photos Dabboo Ratnani calendar 2020: डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 में भूमि पेडनेकर के अलावा कियारा आडवाणी और सनी लियोनी भी टॉपलेस लुक में दिखीं।

Kiara Advani & Sunny Leone Topless photos Dabboo Ratnani calendar 2020
Kiara Advani & Sunny Leone Topless photos Dabboo Ratnani calendar 2020  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 में एक्ट्रेसेज का जलवा
  • कियारा आडवाणी और सनी लियोनी ने दिए टॉपलेस पोज
  • अनन्या पांडे और कृति सेनन की फोटोज भी आईं सामने

डब्बू रतनानी बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। वे हर साल अपना एक कैलेंडर लॉन्च करते हैं, जिसमें बी-टाउन के दिग्गज एक्टर्स और एक्ट्रेसेज नजर आती हैं। सोमवार रात रतनानी ने इस साल का अपना कैलेंडर लॉन्च किया। इस मौके पर बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे। वहीं डब्बू रतनानी कैलेंडर 2020 की कुछ फोटोज भी सामने आईं हैं। 

भूमि पेडनेकर की फोटो डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वे बाथटब में टॉपलेस लुक में दिख रही हैं। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ भूमि ही नहीं, बल्कि कुछ और एक्ट्रेसेज ने भी टॉपलेस शूट करवाया है। सोशल मीडिया पर डब्बू रतनानी के इस साल के कैलेंडर की फोटोज वायरल हो रही हैं। जिनमें 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सनी लियोनी भी टॉपलेस अवतार में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@myvantagepoint.in2) on

कियारा आडवाणी
इस तस्वीर में कियारा एक पत्ता पकड़े हुए टॉपलेस दिख रही हैं। कियारा का ये हॉट लुक देखने लायक है। 'कबीर सिंह' में जहां वे सूट में नजर आईं थीं, वहीं इस फोटोशूट में उनका बोल्ड लुक आपके होश उड़ा देगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmypr) on

 

सनी लियोनी
वहीं सनी की अगर बात करें तो वे एक ब्लैक फोल्डर पकड़े हुए टॉपलेस अवतार में बैठी हुई दिख रही हैं। उनका ये बोल्ड लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि ये फोटो अभी डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की हैं। इनके अलावा कृति सेनन और अनन्या पांडे ने भी डब्बू रतनानी के 2020 कैलेंडर की फोटोज शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ananyapanday) on

 

अनन्या पांडे
अनन्या ने इस साल डब्बू रतनानी कैलेंडर में डेब्यू किया है। यहां अनन्या एक नियॉन हाईवेस्ट शॉर्ट्स के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहने ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक मैटेलिक सिल्वर जैकेट से लेयर किया है। इस लुक में उनके शीयर हाई हील्स बूट्स ने हमारा ध्यान खींचा, जिसमें टाईअप डिटेलिंग दी गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kritisanon) on

 

कृति सेनन

वहीं कृति सेनन इस बार ब्लैक एंड वाइट अवतार में दिखीं। उन्होंने एक लॉन्ग शर्ट कैरी है, जो कंधे से लटक रही है। कृति काफी स्टनिंग लग रही हैं। इनके अलावा इस बार विद्या बालन, टाइगर श्रॉफ, अनुष्का शर्मा जैसे सितारें भी कैलेंडर में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर