Deepika Padukone outfit: दीपिका पादुकोण ने रिपीट किया अपना आउटफिट, पहले हुई थीं ट्रोल तो इस बार बदली स्टाइल

फैशन
Updated Jan 08, 2020 | 13:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone repeats outfit: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में छपाक प्रमोशन की एक आउटफिट को रिपीट किया। दिल्ली से मुंबई आते हुए वे उसी वाइट शर्ट और डेनिम्स में दिखीं, जो उन्होंने छपाक के प्रमोशन में पहनी थी।

Deepika Padukone repeats outfit
Deepika Padukone repeats outfit  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिर वाइट शर्ट और डेनिम्स में दिखीं दीपिका पादुकोण
  • रिपीट किया छपाक प्रमोशन का आउटफिट
  • इस बार आउटफिट को अगल तरह से किया स्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। इन दिनों वे फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान दीपिका के कई स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहे हैं। दीपिका की गिनती स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में की जाती हैं और उन्हें अपने आउटफिट रिपीट करने में भी कोई गुरेज नहीं है। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही किया और छपाक के प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने आउटफिट फिर से पहना, लेकिन उसका स्टाइल बदल लिया।

दरअसल दीपिका हाल ही में दिल्ली से मुंबई लौटी हैं। वे छपाक के प्रमोशन के लिए दिल्ली गई थीं। यहां दीपिका एक वाइट शर्ट और बैगी डेनिम्स में नजर आईं। इसी लुक में वे कुछ दिनों पहले भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि पिछले लुक के लिए दीपिका को जबरदस्त ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस बार अपना स्टाइल बदल लिया। फोटोज में आप भी देखिए कि वे कौनसे लुक में जंच रही हैं। इससे पहले हम दोनों लुक्स को डिकोड करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

हाल ही में दिल्ली से मुंबई आईं दीपिका डेनिम्स के साथ वाइट शर्ट में दिखीं। उन्होंने इस लॉन्ग शर्ट को बाहर ही रखा हुआ था। इस लुक को उन्होंने एक ब्लैक लॉन्ग पुल ओवर से लेयर किया है, जो आगे से स्लिटेड है। जेएनयू में भी वे इसी लुक में दिखी थीं। दीपिका ने अपने लुक को ब्लैक एंकल बूट्स से पूरा किया। उनका ये लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#deepikapadukone arrive back in Mumbai snapped at airport #airportdairies #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं कुछ दिन पहले भी दीपिका इसी लुक में दिखी थीं। लेकिन उन्होंने ब्लैक पुल ओवर की जगह वाइट शर्ट के ऊपर एक ब्लैकस्ट्रेपलेस  कॉर्सेट कैरी किया था। कॉर्सेट से नीचे से उन्होंने शर्ट के बटन्स खुले रखे हैं। उनकी शर्ट का कॉलर एक तरफ से ऊपर हुआ है। इस लुक को उन्होंने स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया है, जिस पर बो बना हुआ है। शर्ट के ऊपर कॉर्सेट पहनने पर दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#DeepikaPadukone for movie promotions in Mumbai today #Chhapaak #love #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

बता दें कि हाल ही में दीपिका जेएनयू पहुंची थीं, जिसके बाद काफी हंगामा हो रहा है और उनकी फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने के लिए भी कहा जा रहा है। ट्विटर पर #boycottchhapaak ट्रेंड कर रहा है। दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर