Oops! Janhvi Kapoor ने कॉपी की प्र‍ियंका चोपड़ा की 10 साल पुरानी ड्रेस, देखें Photos

फैशन
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 12, 2019 | 12:13 IST

Janhvi Kapoor Latest Photos : जान्‍हवी कपूर हाल ही में एक फैशन और ब्‍यूटी अवॉर्ड नाइट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्‍होंने प्र‍ियंका चोपड़ा का 10 साल पुराना स्‍टाइल कॉपी क‍िया है। देखें ये तस्‍वीरें

Oops! Janhvi Kapoor ने कॉपी क‍िया प्र‍ियंका चोपड़ा का 10 साल पुराना स्‍टाइल, देखें Photos
Janhvi Kapoor copies Priyanka Chopra : देखें जान्‍हवी और प्र‍ियंका की तस्‍वीरें  |  तस्वीर साभार: Times Now

जान्‍हवी कपूर के स्‍टाइल को खूब पसंद क‍िया जाता है। वह  इंड‍ियन, फ्यूजन, वेस्‍टर्न जैसे सभी थीम की ड्रेसेज में नजर आती हैं और सभी में उनका अंदाज देखने वाला होता है। वह हर तरह की ड्रेसेज अच्‍छी तरह कैरी कर लेती हैं और खासतौर पर सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक इवेंट में वह वाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। इसके लिए जहां उनकी फैशन सेंस की तारीफ हो रही है, वहीं अब इस पर एक कंट्रोवर्सी भी उठ गई है। 

दरअसल, जान्‍हवी के ड‍िजाइनर की इस ड्रेस को कॉपी करने के लिए काफी आलोचना हो रही है। बता दें क‍ि वाइट कलर की फेदर पैटर्न की इस ऑफ शोल्‍डर शॉर्ट ड्रेस को प्र‍ियंका चोपड़ा 10 साल पहले पहन चुकी हैं। प्र‍ियंका ने इस ड्रेस को 2008 में लैक्‍मे फैशन वीक में रैंप वॉक के लिए पहना था। ये वाइट कलर की ड्रेस ड‍िजाइनर व‍िक्रम फड़णवीस की क्र‍िएशन थी। 

अब इस ड्रेस को जान्‍हवी कपूर ने इतने टाइम बाद पहना। उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर इस ड्रेस में कई तस्‍वीरें शेयर की हैं।

देखें Janhvi Kapoor की पोस्‍ट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
?‍♀️❄️ A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Pizza, anyone? ? A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Frostyyyy ?☁️?‍♀️?❄️? A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

यहां देखें Priyanka Chopra Photo, वैसी ही ड्रेस में 

खैर देखते हैं क‍ि इस कंट्रोवर्सी का अंजाम आगे क्‍या होता है। लेकिन ये तो तय है क‍ि जान्‍हवी कपूर इस ड्रेस में प्र‍ियंका चोपड़ा से कम खूबसूरत नहीं लग रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर