Priyanka Chopra: नए साल पर प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जितने में आ जाएंगे चार महंगे स्मार्टफोन

फैशन
Updated Jan 05, 2020 | 18:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Dress: प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर ली है। लेकिन एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं।

Priyanka chopra
Priyanka chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस
  • एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत में चार महंगे स्मार्टफोन आ जाएंगे।
  • प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाी दी थी।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी एक ड्रेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। उनका वॉर्डरोब कई महंगी ड्रेस से भरा हुआ है। वहीं एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे। अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पिछले साल आई फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की थी। जिसके बाद किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी एक ड्रेस काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल नए साल के मौके पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।

इन तस्वीरों में वो अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में वो खूबसूरत कट-आउट पिंक गाउन पहने दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस ड्रेस की कीमत लगभग लाखों में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra fan page (@priyankachopra.03) on

एक वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 90, 100 है। बता दें कि उनकी इस ड्रेस की कीमत में कम से कम चार महंगे स्मार्टफोन आसानी से आ सकते हैं। वहीं एक्ट्रेस बीते दिनों फैशन को लेकर कहा था कि मैं ऐसी नहीं हूं कि जो कुछ ऐसा पहन ले जो इंटरनेट सेंसेशन बन जाए। मैं वहीं पहनती हूं जो मुझे लगता है कि इसकी जरूरत है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो द स्काई इज पिंक के बाद अब तक किसी नई फिल्म को साइन नहीं किया है। वहीं द स्काई इज पिंक में वो फरहान अख्तर, जायरा वसीम जैसे एक्टर्स के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर