Shraddha kapoor Pics: हरे लहंगे में श्रद्धा कपूर का दिखा दिलकश अंदाज, तस्वीरों में दिखीं बेहद खूबसूरत

Shraddha kapoor Viral Pics: श्रद्धा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor 
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर की हाल ही में खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है।
  • उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
  • श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में श्रद्धा वरुण संग जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा ने बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमें श्रद्धा की अदाएं दर्शकों का दिल जीत लेंगी। बता दें कि श्रद्धा का ये लुक उमंग 2020 के लिए था। जहां वो ट्रेडिशनल लुक में जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर उमंग 2020 में हरे रंग के लहंगे में नजर आईं। श्रद्धा ने शॉर्ट कुर्ती के साथ लहंगा पहना है। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ हैवी ईयररिंग्स कैरी किया है। एक्ट्रेस इस लुक के साथ बिंदी भी लगाई है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। उनका ये लुक फीमल फैंस आसानी से ट्राइ कर सकते हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं फैंस उनकी इस तस्वीर पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।बात करें उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा नोरा फतेही और प्रभु देवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तक इस फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों क खूब पसंद आए हैं। ऐसे में फैंस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

'स्ट्रीट डांसर 3डी' के साथ कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी रिलीज होने वाली है। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। ऐसे में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर