Shahid Kapoor-Ishaan Khattar की नानी का निधन, जान्हवी कपूर-मीरा राजपूत सहित सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Neelima Azim Mother Khadija Azeem Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम की मां और शाहिद कपूर, ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन हो गया है। ईशान खट्टर ने अपनी अम्मी नानी के लिए एक इमोशनल खत लिखा है।

Neelima Azeem Mother Khadija Azeem dies Shahid Kapoor Ishaan Khatter To janhvi kapoor to mira rajput Condolence
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी का निधन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम की मां खदीजा अजीम का निधन हो गया है।
  • ईशान खट्टर ने एक इमोशनल नोट लिखकर नानी को श्रद्धांजलि दी।
  • ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर ने भी अपनी सास के लिए एक खास नोट लिखा है।

शाहिद कपूर, ईशान खट्टर की नानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम की मां खदीजा अजीम का निधन हो गया है। ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी की डेथ की जानकारी दी। ईशान ने एक इमोशनल नोट लिखकर नानी को श्रद्धांजलि दी है। ईशान खट्टर अपनी नानी के बहुत करीब थे उन्होंने बताया कि कैसे वो उनकी प्रेरणा का स्त्रोत थीं। 
ईशान खट्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अम्मी... आपने हम सभी में बुद्धि, आग, ज्ञान, दृढ़ता, उद्देश्य और अर्थ को पैदा किया। स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, अनुवादक, संपादक, बहन, पत्नी, मां, मौसी, दादी, दोस्त, विश्वासपात्र आप बहुत सारी चीजें थीं और इससे भी ज्यादा बहुत कुछ थीं। मेरे जीवन में आप रहीं, मैं इस बात से खुद को धन्य मानता हूं। मैं हमेशा अपने साथ आपकी विशाल उपस्थिति का एक छोटा सा टुकड़ा रखूंगा। आप कभी भी किसी भी व्यक्ति द्वारा भुलाई नहीं जा सकोगी। जिसके भी जीवन पर आपका गहरा प्रभाव पड़ा होगा।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dhadak_ishaanjanhvi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on


ईशान खट्टर ने आगे लिखा, 'पहली तस्वीर में लेफ्ट साइड मेरी नानी खदीजा अजीम हैं। जो कि अपनी बहन और मेरी मौसी दादी शाहिदा अम्मी के साथ हैं। फोटो में वो अपने बड़े पोते की शादी के रिसेप्शन में बड़े गर्व से मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में दो बच्चों के साथ हैं जो कि मेरे मामू और मेरी मां हैं। तीसरी फोटो में वो उसकी पसंदीदा चाची और मां के साथ हैं।'

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@therealshahidkapoorr) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidfandom) on


ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर ने भी अपनी सास खदीजा अजीम के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। राजेश ने बताया कि कैसे वो सभी के लिए एक प्रेरणा थीं। उन्होंने लिखा, 'एक निपुण महिला जो कि सभी के जीवन में अपनी अलग छाप छोड़ती हैं। वो और उनके पति अनवर अजीम साहब का मेरे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। कहीं न कहीं मैं आज जो भी व्यक्ति हूं उसमें उन्होंने काफी मदद की है। अम्मी आपकी आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा-हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।' नीलिमा अजीम की मां को जान्हवी कपूर, मीरा कपूर, अंशुला कपूर सहित अन्य हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर