Star Screen Awards 2019: दीपिका से अनन्या तक, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में इन डीवाज ने की स्टाइल में एंट्री

फैशन
Updated Dec 08, 2019 | 23:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Star Screen Awards 2019 Best Dressed: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 की रात स्टाइल और ग्लैमर के नाम रही। यहां दीपिका पादुकोण से अनन्या पांडे तक, कई डीवाज ने स्टाइल का तड़का लगाया।

Star Screen Awards 2019: दीपिका पादुकोण से अनन्या पांडे तक, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में इन डीवाज ने की स्टाइल में एंट्री
Star Screen Awards 2019 Best Dressed: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में इन डीवाज ने की स्टाइल में एंट्री  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दिखा सितारों के फैशन का जलवा
  • दीपिका पादुकोण ने ग्लैमरस लुक से जीता दिल
  • अनन्या पांडे के लुक ने उड़ाए होश

मुंबई में रविवार रात स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 आयोजित किए गए। ये शाम सितारों के नाम रही। यहां बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। अवॉर्ड नाइट्स में हमेशा ही शानदार स्टाइल्स देखने को मिलते हैं। यहां भी रेड कार्पेट पर बी-टाउन डीवाज ने अपने स्टाइल का जलवा दिखाया। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का रेड कार्पेट अलग-अलग तरह के स्टाइलिश गाउन्स और ड्रेसेज से सजा दिखा। 

यहां देखें किन एक्ट्रेसेज के स्टाइल ने जीता दिल: 

दीपिका पादुकोण
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण सबसे ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने यहां Alex Perry का एक स्टाइलिश ब्लैक वन-शोल्डर गाउन कैरी किया। इस बॉडीकॉन गाउन में दूसरी तरफ फ्लोरलेंथ केप डिटेलिंग थी। इस दौरान दीपिका ने अपना नया हेयरकट भी फ्लॉन्ट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

अनन्या पांडे
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में अनन्या पांडे मशहूर डिजाइनर गौरी और नैनिका के एक खूबसूरत ब्लैक गाउन में दिखीं। डीप नेक वाले इस गाउन में नीचे की तरफ रफल सीक्विन डिजाइन थी। ये बेहद स्टाइलिश लग रहा था। हालांकि ये प्रियंका चोपड़ा के वेनेटी फेयर ऑस्कर पार्टी 2019 के लुक से काफी मिलता-जुलता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Beautiful #AnanyaPanday A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इस अवॉर्ड नाइट में एक वाइट साइड स्लिट ड्रेस में नजर आईं। उनका ये लुक स्टनिंग लग रहा था। इसमें एक तरफ फुल स्लीव्ज थी, वहीं दूसरी तरफ कोल्ड-शोल्डर डिजाइन इसे स्टाइलिश बना रही थी। तापसी ने अपने लुक को मैचिंग वाइट पंप्स से पूरा किया। रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को बोल्ड बनाया। जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@taapsee for #StarScreenAwards in Mumbai today #sunday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आलिया भट्ट
आलिया  भट्ट की कुछ फोटोज सामने आईं हैं, जिनमें वे हाथ में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स की ट्रॉफी लिए दिख रही हैं। उनकी रेड कार्पेट की कोई फोटो अब तक नहीं आई है, ऐसे में लग रहा है कि उन्होंने इस अवॉर्ड नाइट के लिए ये मल्टीकलर साड़ी चुनी है। साड़ी में आलिया का एलीगेंट लुक नजर आ रहा है। उन्होंने इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। आलिया ने अपने लुक को बिंदी और ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

सारा अली खान
इस अवॉर्ड फंक्शन में सारा ने भी अवॉर्ड जीता। यहां वे एक स्ट्रेपलेस प्रिटेंड मिनी ड्रेस में नजर आईं। इसमें पीछे की तरफ केप डिटेलिंग थी। सारा ने इस लुक को पोलका डॉट वाले पंप्स से पूरा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Happy #SaraAliKhan at #StarScreenAwards in Mumbai today #sunday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

भूमि पेडनेकर
पति पत्नी और वो एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में एक गोल्डन गाउन में पहुंची। इस वन-शोल्डर में साइड डीप नेक कट था और साइड में कमर के पास एक बड़ा बो दिया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@bhumipednekar for #StarScreenAwards in Mumbai today #sunday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इस अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का जलवा रहा। फिल्म ने लगभग हर नॉमिनेशन में अवॉर्ड्स जीते हैं। यहां तक कि गली बॉय को बेस्ट फिल्म पॉपुलर का भी अवॉर्ड मिला है। वहीं सारा अली खान ने बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड जीता और एमसी शेर यानि सिद्धांत चतुर्वेदी को बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर