92 Oscar Awards Trophy Price: 24 कैरेट खरे सोने से बनती है ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी, कीमत महज 72 रुपए

92 Oscar Awards Trophy 2020 Price: 92वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार 10 फरवरी 2020 से होगी। 24 कैरेट खरे सोने से बनी इस ट्रॉफी की लागत लगभग 400 करोड़ डॉलर है। लेकिन, इसकी कीमत महज एक डॉलर।

Oscar Awards
Oscar Awards 
मुख्य बातें
  • 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 भारतीय समयानुसार 10 फरवरी 6.30 बजे शुरू होंगे।
  • ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच होती है। वहीं, इसका भार चार किलोग्राम होता है।
  • ऑस्कर अवॉर्ड ट्रॉफी को बनाने के लिए करीब 400 करोड़ डॉलर खर्च किया जाता है।

मुंबई. हॉलीवुड के सबसे बड़े ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पर पूरी दुनिया की निगाह है। अमेरिका में ये सेरेमनी 9 फरवरी को आयोजित होगी। भारत में इसे 10 फरवरी को सुबह  6.30 बजे से देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। लेकिन, क्या आप इसकी कीमत जानते हैं। 

ऑस्कर अवॉर्ड की इस चमचमाती ट्रॉफी की कीमत महज एक डॉलर होती है। अगर इसे हम रुपए में बदलें तो महज 72 रुपए। इस ट्रॉफी को बनाने के लिए करीब 400 करोड़ डॉलर खर्च किया जाता है।  

ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच होती है। वहीं, इसका भार चार किलोग्राम होता है। नियमों के मुताबिक इस ट्रॉफी का विजेता इसे कही भी नहीं बेच सकता है। यदि वह बेचना चाहे तो उसे अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस  को बेचना होगा। अकेडमी इसे महज 1 डॉलर में ही खरीदेगी।   

 

 

इस डायरेक्टर ने खरीदी थी ट्रॉफी
जूरासिक पार्क के डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने बेट्टी डेविस की 1938 में दी गई बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी पांच लाख 78 हजार डॉलर में खरीदी थी। इसके अलावा उन्होंने क्लार्क गैबल की बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी को 6,07,500 डॉलर में खरीदी थी। 

स्टीवन स्पीलबर्ग को ये दोनों ही ट्रॉफी वापस अकेडमी को लौटानी पड़ी थी। आपको बता दें कि 1992 में सत्यजीत रे को ऑस्कर का ऑनरेरी अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट दिया गया था। उनके घर में ये ट्रॉफी भिजवाई गई थी।  

 

 

गली बॉय हुई बाहर 
भारत के तरफ से इस बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए नोमिनेट किया गया था। हालांकि, ये फिल्म पहले ही ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। 

 

 

92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस बार बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में- 'फोर्ड वी फेरारी', 'दी आइरिश मैन', 'जोजो रैबिट', 'जोकर', 'लिटिल वोमन', 'मैरेज स्टोरी', '1917', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' और 'पैरासाइट' नोमिनेटेड हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर