Mika Di Vohti: मीका दी वोटी का हुआ फिनाले, मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना लाइफ पार्टनर

Mika Di Vohti: आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर: मीका दी वोटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। मीका सिंह के साथ उनकी काफी समय से दोस्ती है। पिछले साल आकांक्षा और मीका की शादी की अफवाहों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं...

Mika Di Vohti Winner: Akanksha Puri Become Mika Singh's Life Partner-
मीका सिंह। 
मुख्य बातें
  • मीका दी वोटी का 24 जुलाई को फिनाले हो गया है।
  • मीका सिंह ने फाइनली अपनी दुल्हनिया चुन ली है।
  • आकांक्षा पुरी को मीका सिंह ने पार्टनर चुन लिया है।

Akanksha Puri Wins Mika Di Vohti: टीवी शो स्वयंवर: मीका दी वोटी का अंत हो गया है। इस शो का रविवार यानि 24 जुलाई को फिनाले हुआ, जिसमें मीका सिंह ने फाइनली अपनी दुल्हनिया चुन ली है। मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपना जीवन साथी चुना है। स्वयंवर: मीका दी वोटी शो में एक्ट्रेस प्रान्तिका दास और नीत महल फिनाले तक पहुंचीं। सभी फाइनलिस्ट की एकसाथ हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई वहीं अंत में मीका ने फिर आकांक्षा पुरी को शादी की माला पहनाई। मीका सिंह ने घोषणा की है कि अभिनेत्री आकांक्षा ने उनका दिल जीत लिया है।

मीका सिंह ने टीवी शो के मंच पर आकांक्षा से शादी नहीं की। उन्होंने अपनी पसंद को दर्शाने के लिए उनको शादी की माला पहनाई। मीका सिंह ने बताया कि वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। मीका ने आकांक्षा के परिवार से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा। क्योंकि उन्होंने, एक्ट्रेस के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने का फैसला किया।'

पढ़ें- सई ने पाखी को सबक सिखाने के लिए चला बड़ा दांव, गुम है किसी से प्यार में विराट और भवानी आखिर देंगे किसका साथ

आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर: मीका दी वोटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। मीका सिंह के साथ उनकी काफी समय से दोस्ती है। पिछले साल आकांक्षा और मीका की शादी की अफवाहों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। यह सब तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने दोनों का एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि बाद में आकांक्षा ने साफ किया था कि यह पूजा के अलावा और कुछ नहीं था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akanksha8000)

आकांक्षा पुरी ने बताया था, 'यह एक पूजा थी जिसे मीका सिंह ने अपने आवास पर रखा था, यह भविष्य के लिए सकारात्मकता और सौभाग्य के लिए किया गया था। मैं वहां सिर्फ आशीर्वाद लेने गई थी लेकिन ऐसा लगा कि लोग कुछ और ही मान रहे थे! संयोग से यह अप्रैल फूल के दिन था इसलिए लोगों को लगा कि यह कोई शरारत है लेकिन ये उनके घर की असली तस्वीरें और वीडियो थे!' आकांक्षा को टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश से प्रसिद्धि मिली। जिसमें उन्होंने तीन साल से अधिक समय तक देवी पार्वती की भूमिका निभाई थी और साल 2020 में शो छोड़ दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर