Anita Hassanandani का बेबी शॉवर में दिखा स्टनिंग लुक, एकता कपूर-क्रिस्टल डिसूजा और करिश्मा तन्ना हुईं शामिल

TV Actress Anita Hassanandani baby shower: टीवी स्टार अनीता हसनंदानी का बेबी शॉवर रखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं...

Anita Hassanandani baby shower Ekta kapoor krystle d'souza & karishma tanna join Ceremony
अनीता हसनंदानी। 
मुख्य बातें
  • नागिन फेम अनीता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं।
  • अब हाल ही में टीवी स्टार अनीता का बेबी शॉवर रखा गया।
  • अनीता के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस और नागिन फेम अनीता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं। इसी साल अक्टूबर में अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी के साथ इस खुशखबरी की घोषणा की थी और बताया था कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने एक वीडियो शेयर कर क्रिएटिव तरीके से खुशखबरी की घोषणा की थी। तभी से अनीता लगातार फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपडेट्स शेयर कर रही हैं। 

अब हाल ही में टीवी स्टार अनीता हसनंदानी का बेबी शॉवर रखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें टीवी अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस दौरान अनीता हसनंदानी यलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। अनीता के बेबी शॉवर में रोहित रेड्डी के अलावा करिश्ता तन्ना, एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अदिति भाटिया सहित कई स्टार मौजूद रहे। 

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली। 

आआपको बता दें, अनीता हसनंदानी कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से शामिल हैं। अनीता हसनंदानी ने ‘नागिन 4’ में विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर