Anupamaa Spoiler: Anupamaa हुई धोखाधड़ी का शिकार, लोन की परेशानी से शाह परिवार को कैसे बचाएगी

Anupamaa Latest Update: टीवी शो अनुपमा में अब इंटरेस्टिंग ट्विस्ट्स आने वाले हैं। एक तरफ जहां शाह परिवार कर्ज में डूबा है। वहीं, अब उनकी मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। 

Anupmaa written update 19th August, 19th august Anupamaa written update, Anupamaa upcoming twist in hindi, Anupama upcoming twist,
धोखाधड़ी का शिकार होगी Anupamaa, शो में आएगा ट्विस्ट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ढोलकिया को सबक सिखाने के लिए अनुपमा ने बनाया प्लान।
  • काव्या के लिए पहली बार वनराज और राखी आएंगे एक साथ।
  • लोन की परेशानी दूर करने के लिए निकली अनुपमा हो जाएगी धोखाधड़ी का शिकार।

Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल में मॉलेस्टेशन ट्रैक के साथ अब एक और कहानी जुड़ने वाली है। ‌अनुपमा का आने वाला एपिसोड कई मुसीबतों से भरा होगा। वहीं, पहली बार अनुपमा की कहानी में कुछ ऐसा होगा जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। यह देखा जाएगा कि किंजल को इंसाफ दिलाने के लिए वनराज अब एक बड़ा कदम उठाएगा। दूसरी ओर, अनुपमा धोखेबाजों के चाल में फस जाएगी। अब तक आपने देखा कि, किंजल के साथ ऑफिस में हुए गलत बर्ताव की बात वनराज को पता चल जाती है। यह जानने के बाद वनराज ढोलकिया को मारने के लिए निकलता है मगर अनुपमा उसे रोकती है। और ढोलकिया को सबक सिखाने के लिए इससे अच्छा प्लान बनाती है। 

पहली बार एक साथ आएंगे वनराज और राखी

अनुपमा के सीक्रेट प्लान को सफल बनाने के लिए वनराज उसका साथ निभाता है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि, किंजल के इंसाफ के लिए वनराज राखी से मिलता है। इसके साथ वह किंजल के लिए राखी से मदद मांगता है। अनुपमा में ऐसा पहली बार होने वाला है जब वनराज और राखी किसी प्लान के लिए एक साथ खड़े होंगे और एक दूसरे का साथ निभाएंगे। 

धोखेबाजों के चाल में फंस जाएगी अनुपमा 

मॉलेस्टेशन ट्रैक के साथ अब धोखाधड़ी का ट्रक भी अनुपमा की कहानी में जुड़ने वाला है। शाह परिवार को 20 लाख रुपए के लोन से बाहर निकालने के लिए अनुपमा एक और लोन लेगी। जिसके लिए वह कुछ लड़कों की मदद लेती है। यह लड़के अनुपमा के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हैं और उसे किसी दस्तावेज पर साइन करने के लिए कहते हैं। अनुपमा डॉक्यूमेंट्स में लिखी बातों को समझ नहीं पाती है। इसके साथ वह किंजल के लिए परेशान रहती है और इसी हड़बड़ी में पेपर्स पर साइन कर देती है। जिसकी वजह से अब शाह परिवार और अनुपमा की परेशानी और बढ़ जाती है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर