Anupamaa Spoiler: 'उड़ी तेरी आंखों'' पर अनुपमा-पाखी देंगी परफॉर्मेंस, मां-बेटी को साथ देख जल जाएगी काव्या

Anupamaa Latest Update: अनुपमा का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। अनुपमा-पाखी को एक साथ परफॉर्म करता देख काव्या की बोलती बंद होने वाली है।

Anupamaa upcoming twist in hindi, Anupama upcoming twist, Anupama latest twist, Anupama serial upcoming twist, Anupama upcoming story, Anupama upcoming story 2021, Anupama latest, Anupama latest news in hindi, Anupama latest spoilers,
अनुपमा-पाखी का परफॉर्मेंस काव्या की कर देगा बोलती बंद   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • काव्या की बातों में आकर पाखी अनुपमा को अपना डांस देखने से कर देती है मना।
  • ऐन मौके पर पाखी को अकेला छोड़ कर चली जाती है काव्या।
  • पाखी को परेशानी में देखकर अनुपमा उसकी मदद करने का लेती है फैसला।

Anupamaa Upcoming Twists: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) स्टारर टीवी शो अनुपमा की कहानी दिन पर दिन और रोचक होती जा रही है। अनुपमा में डांस कंपटीशन का ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। पिछले एपिसोड्स में आपने देखा होगा कि काव्या की बातों में आकर पाखी अनुपमा का अपना डांस देखने से मना कर देती है। ‌जब डांस के लिए पाखी का नाम अनाउंस किया जाता है तब काव्या उसे छोड़ कर चली जाती है। अपने डांस परफॉर्मेंस के बाद अनुपमा घर जाने की सोचती है मगर वह पाखी का डांस देखने के लिए रुक जाती है। अनुपमा का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि, अंत में पाखी और अनुपमा एक हो जाते हैं। दोनों का डांस परफॉर्मेंस काव्या की बोलती बंद कर देता है। 

अनुपमा-पाखी करेंगे एक साथ डांस 

काव्या के जाने से पाखी के पास अनुपमा की मदद लेने के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचता है। मां-बेटी की जोड़ी जब अपना परफॉर्मेंस देते हैं तब पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। उड़ी तेरी आंखों गाने पर डांस करके अनुपमा-पाखी लोगों का दिल जीत लेती हैं। तभी काव्या वापस आ जाती है और दोनों का डांस देख कर हैरान हो जाती है। दोनों को वापस एक साथ देख काव्या बुरी तरह से जल जाती है। 

काव्या करेगी बेशर्मी की हद पार

मां बेटी की जोड़ी स्टेज पर आग लगा देती है। अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से दोनों यह डांस कंपटीशन जीत लेती हैं। जब अनुपमा और पाखी को ट्रॉफी लेने के लिए बुलाया जाता है तब काव्या भी आ जाती है। अपनी बेशर्मी की हद पार करते हुए वह भी ट्रॉफी पर अपना हक जमाने लगती है। 

क्या डांस एकेडमी छोड़कर जाने पर मजबूर हो जाएगी अनुपमा

हाल ही में स्टार प्लस द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में यह देखा गया है कि अनुपमा आपने डांस एकेडमी में खड़ी रहती है। वह 20 लाख के इनकम टैक्स की वजह से परेशान रहती है। आगे यह दिखाया गया है कि वह अपने घुंगरू उठाती है और वहां से चली जाती है। क्या अनुपमा को अपना डांस एकेडमी बंद करना पड़ेगा? यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर