रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, शमिता शेट्टी का सहारा बनीं नेहा भसीन, देखें टीवी जगत की बड़ी खबरें

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 06, 2021 | 22:45 IST

TV Newsmakers Of The Day: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अरविंद त्रिवेदी से लेकर नेहा भसीन और उमर रियाज तक यह टीवी कलाकार आज सुर्खियों में छाए रहे।

Arvind Trivedi to Zeeshan Khan, Shamita Shetty, Neha Bhasin, and Umar Riaz these tv celeb made headline today, tv newsmakers of the day 06 october 2021
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • नहीं रहे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार अरविंद त्रिवेदी।
  • 11 साल बाद नजर आएगी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी।
  • शमिता शेट्टी के सपोर्ट में आगे आईं नेहा भसीन।

TV Newsmakers Of The Day, 06 October 2021: टीवी जगत से आज कई खबरें सामने आईं हैं। कुछ खबरों ने लोगों को भावुक कर दिया वहीं कुछ खबरों को सुनकर लोग काफी खुश हो गए। आज अरविंद त्रिवेदी से लेकर जीशान खान, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, उमर रियाज और नेहा भसीन तक यह कलाकार सुर्खियों में छाए रहे। यहां जानिए आज टीवी इंडस्ट्री से किन खबरों ने लोगों का मनोरंजन किया है।

नहीं रहे अरविंद त्रिवेदी

आज टीवी इंडस्ट्री से भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। भारत के मशहूर धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। मंगलवार रात को 82 वर्ष के अरविंद त्रिवेदी इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस बात की जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने दी थी। अरविंद त्रिवेदी के चले जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ कई कलाकारों ने अरविंद त्रिवेदी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

जीशान खान ने अपना रिलेशनशिप किया ऑफिशल

टीवी के जाने-माने अभिनेता जीशान खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। अपनी एक्टिंग, स्वैग और स्टाइल सेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले जीशान खान ने एक बार फिर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। दरअसल, आज जीशान खान ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। वह अपनी को-स्टार रेहाना पंडित के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी जिसके बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर बधाई की बाढ़ आ गई। जीशान खान ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अपनी लेडी लव को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिग बॉस 15 के बाद एक्टिंग करियर शुरू करना चाहते हैं उमर रियाज

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उमर रियाज ने यह साझा किया है कि वह इस शो के बाद अपना एक्टिंग करियर शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस शो के बाद उन्हें मौका मिलेगा तो वह टीवी इंडस्ट्री में जरूर कदम रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह बतौर एक्टर खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इससे पहले उमर याद को कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया था। 

11 साल बाद स्क्रीन पर नजर आएगी गुरमीत और देबिना की जोड़ी

टीवी के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने फैंस को आज एक खुशखबरी दी है। दरअसल 11 साल बाद यह रियल लाइफ कपल एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। जल्द ही गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की शॉर्ट फिल्म बिग बैंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। राजकमल मुखर्जी द्वारा अभिनीत की गई इस शॉर्ट फिल्म का नाम सुभो बिजोया रखा गया है। इस शॉर्ट फिल्म की जानकारी देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शमिता शेट्टी का सहारा बनीं नेहा भसीन

बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे। बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस के घर में हैं। मगर बिग बॉस के घर के बाहर रहकर भी नेहा अपनी दोस्ती का फर्ज निभा रही हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी कहकर बुलाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा को यूजर्स का गुस्सा झेलना पड़ा था। अब शमिता शेट्टी का साथ देते हुए नेहा भसीन ने करण कुंद्रा के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण कुंद्रा को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा है कि वह किसी को आंटी कह कर नहीं बुला सकते खासकर तब जब वह खुद 37 साल के हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर