Avika Gor हुईं सलमान खान की फिल्म से रिप्लेस, Mahima Makwana ने ली TV की आनंदी की जगह

Mahima Makwana replace Avika Gor in Film: टीवी अभिनेत्री अविका गौर, सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म में नजर आने वाली थीं। अब चर्चा है कि टीवी की आनंदी को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है...

TV Star Mahima Makwana replace Avika Gor Balika vadhu Anandi In Salman Khan Film Antim The Final Truth Now
अविका गौर, सलमान खान और महिमा मकवाना। 
मुख्य बातें
  • लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री अविका गौर के बॉलीवुड करियर को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
  • अविका, सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आने वाली थीं।
  • अब खबर आ रही है कि अविका को एक फेमस टीवी एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया है।

सलमान खान स्टारर फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' खूब चर्चाओं में है। जब से आयुष शर्मा ने पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है तभी से ये फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान का फिल्म के सेट से लुक सामने आया था, जिसमें वो दाढ़ी वाले लुक में पगड़ी पहने दिखे थे। इसी बीच खबरें थी कि इस फिल्म से लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री अविका गौर बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं। अविका इस अपकमिंग फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि अब नई चर्चा है कि अविका गौर को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। 

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का डायरेक्शन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। महेश ने पुष्टि की है कि अविका इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अभिनेता-निर्देशक ने एक पोर्टल से बात करते हुए खुलासा किया कि 'ससुराल सिमर का' स्टार अविका फीमेल लीड रोन नहीं निभाएंगी।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेमस टीवी स्टार महिमा मकवाना ने फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अविका गौर को रिप्लेस कर दिया है। अब महिमा फिल्म में आयुष के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

महिमा मकवाना के लिए 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। महिमा ने अब तक सपने सुहाने लड़कपन के, मरियम खान - रिपोर्टिंग लाइव और रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे कई शोज में काम किया है। उन्हें आखिरी बार टीवी शो शुभारंभ में अक्षय सुखीजा के साथ देखा गया था। 

अविका गौर टीवी की चाइल्ड स्टार हैं। 'बालिका वधू' में आनंदी की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने खूब शोहरत हासिल की। अविका को आखिरी बार छोटे पर्दे पर 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर