दमदार है Bade Achhe Lagte Hain 2 की कास्ट, बालिका वधू की एक्ट्रेस से नागिन एक्टर तक, शामिल हैं ये 11 TV सितारे

bade achhe lagte hain 2 star cast all characters: एकता कपूर के टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। नए सीरियल की तगड़ी है स्टारकास्ट...

bade achhe lagte hain season 2 cast| bade achhe lagte hain 2 star cast all characters| Nakuul mehta disha parmar BALH 2 cast| ये 11 TV सितारे बड़े अच्छे लगते हैं 2 कास्ट में आएंगे नजर
बड़े अच्छे लगते हैं 2 स्टारकास्ट। 
मुख्य बातें
  • बड़े अच्छे लगते हैं दूसरे सीजन के साथ टीवी स्क्रीन पर वापस आ रहा है।
  • एकता कपूर के टीवी शो की शुरुआत 30 अगस्त सोमवार से होने जा रही है।
  • एक नजर नए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 की स्टारकास्ट पर।

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं दूसरे सीजन के साथ टीवी स्क्रीन पर वापस आ रहा है। राम कपूर और साक्षी तंवर द्वारा निभाए गए राम और प्रिया के किरदार फिर से छोटे परदे पर अपना जादू चलाते नजर आएंगे। इसबार बड़े अच्छे लगते हैं 2 में राम और प्रिया का किरदार निभाने के लिए नए कलाकारों के चुना गया है। एकता कपूर के टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शुरुआत 30 अगस्त सोमवार से होने जा रही है। खास बात ये कि इसबार बॉलीवुड अभिनेता गजराज राव ने शो के प्रोमो का निर्देशन किया है। एक नजर डालते हैं एकता कपूर ने नए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 की स्टारकास्ट पर...

दिशा परमार 
टीवी अदाकारा दिशा सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 की प्रिया का रोल निभाने वाली हैं। सीरियल के प्रोमो में दिशा, प्रिया के गेटअप में काफी जच रही हैं। दिशा परमार एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने टेलीविजन सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार से अपने करियर की शुरुआत की थी। खास बात ये है कि इस शो में भी दिशा की जोड़ी नकुल मेहता के साथ बनी थी। 

नकुल मेहता 
बड़े अच्छे लगते हैं 2 सीरियल में नकुल मेहता, राम कपूर का रोल प्ले कर रहे हैं। टेलीविजन शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा के साथ नकुल ने इश्कबाज, दिल बोले ओबराय जैसे कई हिट शोज में काम किया है। अब इस सीरियल में नकुल, 38 साल के राम कपूर की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसकी अब तक भी शादी नहीं हुई है। 8 साल बाद नकुल मेहता और दिशा परमार एक साथ किसी शो में काम करेंगे।

रीना अग्रवाल
सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में एक और अदाकारा के नाम से पर्दा हटा दिया गया है। सीरियल क्या हाल मिस्टर पांचाल और बालिका वधू में नजर आ चुकी अदाकारा रीना अग्रवाल शो में दिशा परमार की सौतन का किरदार निभाने वाली हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में रीना, नकुल मेहता यानी राम की एक्स लवर के तौर पर नजर आने वाली हैं।

पूर्ती आर्या 
पूर्ती आर्या भी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 का हिस्सा हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार के शो में वो एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। पूर्ती पहले रिया चक्रवर्ती की फिल्म जलेबी में काम कर चुकी हैं।

कनुप्रिया पंडित
अभिनेत्री कनुप्रिया पंडित भी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाली हैं। रिपोर्टों के अनुसार कनुप्रिया, दिशा परमार उर्फ ​​प्रिया की मां की भूमिका निभाएंगी। शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, पंडित ने खुलासा किया कि वह उत्साहित थीं और उम्मीद करती हैं कि दर्शक उन्हें प्यार देंगे। 

अंजुम फकीह
एकता कपूर द्वारा निर्मित बड़े अच्छे लगते हैं 2 में अंजुम फकीह भी शामिल हो चुकी हैं। अंजुम फकीह का सीरियल में दिशा परमार से खास कनेक्शन होगा। क्योंकि अंजुम फकीह सीरियल में प्रिया की बहन का रोल करेंगी। 

शुभवी चोकसी
छोटे परदे की फेमस अदाकारा शुभवी चोकसी भी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में अहम रोल कर रही हैं। शुभवी चोकसी को राम कपूर की सौतेली मां के रूप में देखा जाएगा। 

उत्कर्ष गुप्ता 
टीवी एक्टर उत्कर्ष गुप्ता भी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। शो में उत्कर्ष राम कपूर के बेस्ट फ्रेंड का राल अदा करने वाले हैं। उत्कर्ष गुप्ता ने एकता कपूर के सीरियल नागिन 5 में निगेटिव रोल निभाया था। हालांकि इस बार बड़े अच्छे लगते हैं 2 में उनका किरदार पॉजिटिव होने वाला है। उत्कर्ष गुप्ता एक ऐसे दोस्त को रोल प्ले करने वाले हैं जो कि राम की बचपन से हर मुसीबत में मदद करता है। 

अजय नागरथ 
जय नागरथ भी बड़े अच्छे लगते हैं 2 का हिस्सा बनने वाले हैं। टीवी और फिल्मों के जाने माने कॉमेडियन अजय नागरथ के किरदार से  मेकर्स ने अब तक पर्दा नहीं हटाया है।

प्रणव मिश्रा
एक्टर प्रणव मिश्रा भी एकता कपूर के शो में नजर आएंगे। प्रणव मिश्रा सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिशा परमार यानी प्रिया के बड़े भाई का किरदार निभाने वाले हैं। प्रणव मिश्रा इससे पहले टीवी सीरियल ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं में नजर आ चुके हैं।

अमन माहेश्वरी 
बड़े अच्छे लगते हैं 2 में टीवी एक्टर अमन माहेश्वरी भी नजर आएंगे। एकता कपूर के शो में अमन माहेश्वरी एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

आपको बता दें, साक्षी तंवर और राम कपूर बड़े अच्छे लगते हैं के जरिए टेलीविजन के सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन कपल में से एक बन गए थे। यह शो 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक टेलिकास्ट हुआ था। सीरियल की रोमांटिक फैमिली ड्रामा कहानी बिजनेस टाइकून राम (राम कपूर) और मध्यमवर्गीय लड़की प्रिया (साक्षी तंवर) के इर्द-गिर्द थी। शादी के बाद उन्हें आपस में प्यार हो जाता है। हर बार जब राम और प्रिया के बीच समस्याएं आती हैं, तो उनका प्यार, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और मजबूत होता जाता है। बड़े अच्छे लगते हैं में सुमोना चक्रवर्ती, समीर कोचर, चाहत खन्ना और शुभवी चोकसी ने भी अहम रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर