'बिग बॉस' को हुआ कोरोना, भाबी जी घर पर हैं की अभिनेत्री नेहा पेंडसे और जाह्नवी कपूर की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

TV And Bollywood 3 Celebrities tested Positive For COVID-19: पिछले कुछ दिनों में कई मशहूर हस्तियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। अब इस लिस्ट में 3 और बड़े सितारों का नाम जुड़ गया है...

Bhabi Ji Ghar Par Hai's Nehha Pendse To Janhvi Kapoor And And Atul Kapoor the voice behind Bigg Boss tests Positive For COVID-19
इन सितारों को हुआ कोरोना। 
मुख्य बातें
  • कोरोना की वजह से स्थिति बदतर होती जा रही है
  • कई मशहूर हस्तियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है
  • अब इस लिस्ट में 3 और बड़े सितारों का नाम जुड़ गया है

कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति बदतर होती जा रही है और पिछले कुछ दिनों में कई मशहूर हस्तियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। अब इस लिस्ट में कई और सितारों का नाम जुड़ गया है। खबर है कि भाबी जी घर पर हैं की अभिनेत्री नेहा पेंडसे को कोविड​​-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल नेहा पेंडसे ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मंगलवार को नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इस बारे में जानकारी दी।

नेहा पेंडसे ने लिखा, '2 साल तक वायरस को चकमा देने के बाद, दुर्भाग्य से इसने मुझे पकड़ लिया है। टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं, पिछले कुछ दिनों से बाहर कदम नहीं रखा है या किसी से नहीं मिली हूं। अंतर्मुखी होना कभी-कभी मददगार हो सकता है।'

'बिग बॉस' को हुआ कोरोना
बिग बॉस 15 को भले ही एक्सटेंशन मिल गया हो, लेकिन अब महाराष्ट्र टीवी शोज के सेट पर लगातार कोविड पैर पसार रहा है। जिसकी वजह से मेकर्स को काफी बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। कथित तौर पर, बिग बॉस को आवाज देने वाले अतुल कपूर को खुद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 
अतुल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और टीम के बाकी सदस्यों का भी एहतियातन टेस्ट कराया गया है। यह देखा जाना बाकी है कि निर्माता आगे क्या करते हैं क्योंकि हाल ही में शो को दो और हफ्तों के लिए बढ़ाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@delhi.times)

जैसा कि हम जानते हैं पिछले 14-15 दिनों से बोनी और अनिल कपूर के घरों में कोहराम मचा हुआ है अब चीजें बस बेहतर ही हो गई थीं। कल शाम खबर आई थी कि अनिल कपूर, अंशुला, अर्जुन, रिया और उनके पति करण बुलानी को 2 सप्ताह तक अस्वस्थ रहने के बाद COVID-19 टेस्ट में निगेटिव पाया गया है। अब जान्हवी कपूर को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor)

बड़ी खबर सामने आई है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक सूत्र का कहना है कि जान्हवी को हल्के लक्षण हैं और वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। जान्हवी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट शेयर किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर