भारती सिंह ने बताया कब प्लान करेंगी सेकंड बेबी, जानें दूसरे बच्चे को लेकर क्या कहा

Bharti Singh On Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में सेकंड बेबी प्लान करने को लेकर बात की। जानें दूसरे बच्चे को लेकर भारती ने क्या कहा।

Bharti Singh with husband Haarsh Limbhachiyaa
Bharti Singh with husband Haarsh Limbhachiyaa  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में एक बेटे की मां बनी थीं।
  • भारती ने बताया कब प्लान करेंगी दूसरा बच्चा।
  • मालूम हो कि भारती ने साल 2017 में हर्ष लिम्बाचिया संग शादी की थी।

Bharti Singh On Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में पेरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ। दोनों अपने बेटे के जन्म के बाद से बेहद खुश हैं लेकिन कॉमेडियन यह खुलकर कह चुकी हैं कि वो बेटी चाहती थीं। हाल ही में भारती ने पैपराजी से बातचीत करते हुए अपने बेटे के बारे में बताया। 

Also Read: भारती सिंह के बेटे का घर पर हुआ जोरदार स्वागत, कॉमेडियन ने बताया क्या है बच्चे का निकनेम

कब होगा सेकंड बेबी?

भारती ने 'द खतरा खतरा शो' की शूटिंग के आखिरी दिन पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वो सेकंड बेबी प्लान करेंगे लेकिन अभी जल्दी नहीं। भारती ने सेकंड बेबी को लेकर कहा, 'मैं भी मानती हूं कि बेटी तो होनी चाहिए। अभी दो साल का गैप होना चाहिए है ना। अभी भाई है तो बहन होनी चाहिए और बहन है तो भाई होना चाहिए।' तो क्या यह उम्मीद की जा सकती है कि भारती दो साल बाद सेकंड बेबी प्लान करेंगी? साथ ही भारती से पूछा गया कि वो बेटे का चेहरा कब दिखाएंगी? तो उन्होंने कहा कि वो बेटे के 40 दिन का होने का इंतजार कर रही हैं और इसके बाद वो बेटे की फोटोज शेयर करेंगी। भारती ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके घर पर बेटे का फोटोशूट हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

पिछले महीने हुआ था बेटे का जन्म

मालूम हो कि भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान और बेटे के जन्म के बाद भी यह कहा था कि वो चाहते थे उनके घर बेटी हो। बेटे के जन्म के बाद शूटिंग पर लौटने पर भारती ने कहा था कि लोग उन्हें दूसरा बेबी प्लान करने के लिए कहने लगे हैं। भारती ने कहा था, 'लोग तंग करने लग गए हैं। लड़का होता है तो बोलते हैं उसे बहन चाहिए, लड़की होती है तो बोलते हैं उसे भाई चाहिए। मतलब हम जोड़ियां बनाने में ही लगे रहें?' मालूम हो कि भारती और हर्ष के बेटे का जन्म 03 अप्रैल 2022 को हुआ था, जिसका निकनेम उन्होंने गोला रखा है। 

Also Read: 'पैसे की क्या इतनी जरूरत है, बच्चा छोड़कर आ गई' मां बनने के बाद भारती सिंह को मिलते हैं ऐसे ताने

साल 2017 में की थी शादी

बता दें कि भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। बताते चलें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। भारती सिंह ने दिसंबर 2021 में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर