Bigg Boss 13: गर्लफ्रेंड के कारण कपड़ों के लिए भी तरसे पारस छाबड़ा, बिग बॉस नहीं देख रहीं आकांक्षा पुरी

Bigg Boss 13 Akansha Puri Paras Chabra: पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी की लव स्टोरी अब खत्म हो गई है। ब्रेकअप के बाद आकांक्षा ने बिग बॉस देखना छोड़ दिया है। वहीं, इस कारण पारस नए कपड़ों के लिए तरस गए हैं।

Akansha Puri, Paras Chabra
Akansha Puri, Paras Chabra 
मुख्य बातें
  • पारस ने प्रोडक्शन टीम से कहा है कि वह अपने घर से बचे हुए हफ्तों के लिए नए कपड़े मंगवाए।
  • वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का जिक्र किया था।
  • आकांक्षा पुरी ने बताया है कि वह बिग बॉस नहीं देख रही हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांतक्षा पुरी ने ब्रेकअप कर लिया है। इस कारण पारस छाबड़ा को अपने घरवालों से बात करने में काफी दिक्कत हो रही है। यही नहीं, आकांक्षा के कारण पारस को नए कपड़े भी नहीं मिल रहे हैं।     

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पारस ने बिग बॉस की प्रोडक्शन टीम से कहा है कि वह अपने घर से बचे हुए हफ्तों के लिए नए कपड़े मंगवाए हैं। हालांकि, आकांक्षा से ब्रेकअप के कारण प्रोडक्शन टीम को पारस के घरवालों से मिलने में दिक्कत आ रही है। 

आपको बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का जिक्र किया था। सलमान खान ने बताया था कि पारस छाबड़ा के लिए कपड़े से लेकर परफ्यूम तक उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा  भेजती हैं।

 

 

बिग बॉस नहीं देख रही हैं आकांक्षा 
आकांक्षा पुरी ने बताया है कि वह बिग बॉस नहीं देख रही हैं। आकांक्षा ने टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में कहा- काश ये बिग बॉस थोड़ा पहले हो जाता। मुझे नहीं पता कि मैंने कब आखिरी बार ये शो देखा या ट्विटर का इस्तेमाल किया था। 

बकौल आकांक्षा- 'मैं बिग बॉस अभी तक केवल इस वजह से देखती थीं कि पारस इस शो में कैसा दिख रहा है। इसके अलावा उसके स्टाइल में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत है। अब मैं शो नहीं देख रही हूं।'   

 

 

पारस का इंतजार कर रही हैं आकांक्षा 
पिंकविला से ही बातचीत में आकांक्षा पुरी ने कहा कि 'पारस घर के अंदर जो भी कर रहा है उससे वह काफी दुखी हुई हैं। हालांकि, वह पारस से बातचीत किए बिना किसी भी नतीजे में नहीं पहुंचना चाहती हैं।'

 

 

आपको बता दें कि फैमिली वीक में भी आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा से मिलने के लिए घर में नहीं आई तीं। इसके अलावा इस हफ्ते आकांक्षा पुरी नहीं बल्कि शेफाली जरीवाला पारस का कनेक्शन बनकर घर में एंट्री ली है। पारस शेफाली को अपनी भाभी कहते हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर