Bigg Boss-13: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, घर के बाहर से आ रहा खाना

टीवी मसाला
Updated Dec 16, 2019 | 13:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shehnaaz Gill Sick In Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड के इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी घर में बीमार पड़ गई हैं...

Shehnaz Gill Falls Sick After Bigg Boss 13 Contestant Siddharth Shukla hospitalized
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर में शहनाज गिल काफी अकेली पड़ गई हैं।
  • सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज की एनर्जी एकदम डाउन हो गई है।
  • अब खबर है कि शहनाज गिल बीमार भी पड़ चुकी हैं।

बिग बॉस-13 का घर कंटेस्टेंट्स के लिए एंटरटेनमेंट हाउस कम अब एक हॉस्पिटल जोन ज्यादा बन चुका है। लगातार कंटेस्टेंट्स टास्क के दौरान घायल हो रहे हैं और उन्हें हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। जैसा कि पहले ही देवोलीना भट्टाचार्जी को उनकी पीठ की सर्जरी के कारण घर से बाहर भेज दिया गया था। बाद में पारस छाबड़ा को भी अपनी उंगली की सर्जरी के लिए घर छोड़कर जाना पड़ा। यहां तक ​​कि सिद्धार्थ शुक्ला भी अपने टाइफाइड के इलाज के लिए बाहर हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं। अब खबर आ रही है कि एक और कंटेस्टेंट घर में बीमार पड़ गया है। और वो कंटेस्टेंट पंजाबी की कैटरीना कैफ यानि शहनाज गिल हैं। 
जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला की बेस्ट फ्रेंड शहनाज गिल का घर के अंदर स्वास्थ खराब हो गया है। ऐसे में शहनाज को लगातार बिग बॉस-13 के घर में हेल्दी खाना दिया जा रहा है ताकि वो इससे जल्द रिकवर कर लें। खास बात तो ये है कि घर के बाहर से शहनाज गिल के लिए ये फूड बिग बॉस में डिलीवर किया जा रहा है। शहनाज के फैन्स भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि वो दर्शकों का हमेशा की तरह भरपूर एंटरटेनमेंट कर सकें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shenazkaurgill_fan_club) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shenazkaurgill_fan_club) on

बिग बॉस के घर में शहनाज गिल काफी अकेली पड़ गई हैं। जब से उनके बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला शो के बाहर गए हैं शहनाज की एनर्जी एकदम डाउन हो गई है। शहनाज गिल बार-बार कैमरा पर सिद्धार्थ को वापस घर में लाने के लिए बिग बॉस से कहती रहती हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला अभी हॉस्पिटल में एडमिट हैं लेकिन वो आज के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर