Shehnaz Gill: TikTok Videos से छाईं पंजाब की कैटरीना कैफ, पंजाबी गानों पर खूब मचाती हैं धमाल

टीवी मसाला
Updated Dec 10, 2019 | 13:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shehnaz Gill Bigg Boss 13 Contastant Tik Tok Videos: शहनाज गिल टिक टॉक पर खूब एक्टिव हैं और वो लगातार अपने वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं। शहनाज का टिकटॉक अकाउंट उनके खूबसूरत वीडियोज से भरा हुआ है।

Shehnaz Gill Bigg boss 13 Contastant Tik Tok Videos Viral Watch here
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल इन दिनों बिग बॉस-13 में नजर आ रही हैं।
  • शहनाज अपने फैन्स को टिकटॉक पर भी एंटरटेन करती हैं।
  • उनके टिकटॉक वीडियोज को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।

बिग बॉस-13 में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। लगातार आगे बढ़ते शो में शहनाज का गेम भी काफी स्ट्रॉन्ग होता जा रहा है। वैसे इस हफ्ते शहनाज गिल नॉमिनेडेट हैं। हालांकि उनके एंटरटेनिंग अंदाज में कोई कमी नहीं आई है। वैसे आपको बता दें, शहनाज गिल अपने फैन्स को टिकटॉक पर भी एंटरटेन करती हैं। 
जी हां, शहनाज गिल टिक टॉक पर भी खूब एक्टिव हैं और वो लगातार अपने वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं। शहनाज का टिकटॉक अकाउंट उनके खूबसूरत वीडियोज से भरा हुआ है। वीडियोज में शहनाज ज्यादातर सूट में नजर आ रही हैं। पंजाबी कुड़ी बनकर शहनाज हिट सॉन्ग्स पर कभी डांस करतीं तो कभी एक्टिंग करती नजर आती हैं।

 

 

 

 

 


शहनाज वैसे तो ज्यादातर टिकटॉक वीडियो में पंजाबी में बनाती हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड से भी लगाव है। ऐसे में कुछ-कुछ टिकटॉक वीडियोज में शहनाज बॉलीवुड के फेमस डायलॉग भी कॉपी करती नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

 

 


शहनाज गिल को वैसे तो बिग बॉस-13 के घर में प्यार से सना नाम से बुलाते हैं। हालांकि उन्हें बाहर पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें, शहनाज शो के होस्ट सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से हैं।

 

 

 

 


शहनाज को खासतौर पर मझे दी जट्टी से पहचाना मिली थी। चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज गिल बचपन से ही एक्टिंग वर्ल्ड में आना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। शहनाज ने पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। बाद में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस किया और साल 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आईं। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। अब तक शहनाज येह बेबी, यारी और लक लाहन्टा में नजर आ चुकी हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर