3 दिन बाद है बिग बॉस-13 का फिनाले, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी और देखें ट्रॉफी की पहली झलक

Bigg Boss 13 Finale Date Price Money All Details: 12 फरवरी को बिग बॉस सीजन 13 का आखिरी एविक्शन हो सकता है। इसी के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस-13 को टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।

Bigg Boss 13 Finale Date and time, bigg boss 13 trophy price and first look of the trophy
बिग बॉस 13।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 12 फरवरी को बिग बॉस सीजन 13 का आखिरी एविक्शन हो सकता है।
  • आज रात सलमान खान के शो बिग बॉस-13 को टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।
  • आखिरी नॉमिनेशन में शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और आरती सिंह का नाम है।

बिग बॉस-13 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। 12 फरवरी को बिग बॉस सीजन 13 का आखिरी एविक्शन हो सकता है। इसी के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस-13 को टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। आखिरी नॉमिनेशन में शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और आरती सिंह का नाम है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और पारस छाबड़ा पहले ही फिनाले वीक के लिए सेफ हो चुके हैं। आज रात के आखिरी बिग बॉस-13 एविक्शन के बाद ऑडियंस को टॉप-5 फाइनलिस्ट के नाम पता चल जाएंगे। 
रविवार-सोमवार को टेलिकास्ट हो रहा बिग बॉस-13 वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान का आखिरी वार है। क्योंकि अलगे हफ्ते बिग बॉस का फिनाले है। जी हां, सितंबर 2019 में ऑन एयर हुआ बिग बॉस सीजन 13 अपने फिनाले मंथ में आ चुका है। साथ ही मिड फरवरी में बिग बॉस-13 का फिनाले होने जा रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


कब है बिग बॉस-13 का फिनाले?
बिग बॉस-13 का फिनाले अगले शनिवार को होगा। सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए 15 फरवरी 2020 की डेट फाइनल की गई है। इसी दिन बिग बॉस सीजन का विनर दर्शकों के सामने होगा। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


कितनी है बिग बॉस-13 की प्राइज मनी?
बिग बॉस के हर सीजन में प्राइज मनी कम करने को लेकर भी आखिरी हफ्ते में टास्क किए जाते हैं। इसमें बचे हुए कंटेस्टेंट हिस्सा लेते हैं और कई बार टास्क हारने पर प्राइज मनी की राशि घटा दी जाती है। सीजन 13 में अब तक ऐसा कोई टास्क नहीं हुआ है। इसीलिए बिग बॉस-13 के विनर को 50 लाख रुपए पूरी प्राइज मनी दी जाएगी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


ऐसी है बिग बॉस-13 की विनर ट्रॉफी
बिग बॉस-13 की विनर ट्रॉफी की पहली झलक सामने आ गई है। ये ट्रॉफी BB शेप में है और इसका रंग लाल है। साथ ही इसपर डायमंड की तरह दिखने वाले स्टार लगे हुए हैं।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर