Bigg Boss 13: आज 'ढाबा' चला रहा है ये बिग बॉस विनर, पीएम मोदी से कर चुका है इस बात की शिकायत

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस का 13वां सीजन अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। पिछले 13 साल से इस शो ने कई बड़े नाम दिए। वहीं, कुछ ये शो जीतने के बावजूद गुमनामी में खो गए। इनमें से एक हैं सीजन दो के विनर आशुतोष..

Ashutosh Kaushik
Ashutosh Kaushik 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन दो के विनर आशुतोष थे
  • आशुतोष बिग बॉस से पहले एमटीवी रोडीज का पांचवा सीजन भी जीत चुके थे।
  • आशुतोष का दिल्ली में ढाबा के नाम से एक रेस्त्रां भी हैं।

मुंबई. बिग बॉस का सफर पिछले 13 साल से लगातार चल रहा है। वहीं, इस सीजन के कंटेस्टेंट्स का सफर कल यानी 15 फरवरी को खत्म हो जाएगा। बिग बॉस ने कई कॉमनर्स को रातों-रात स्टार बना दिया। वहीं, कुछ लाइमलाइट से दूर हो गए। इनमें से एक विनर आज ढाबा तक चला रहा है। 

बिग बॉस सीजन दो के विनर आशुतोष थे। आशुतोष बिग बॉस से पहले एमटीवी रोडीज का पांचवा सीजन भी जीत चुके थे। हालांकि, बिग बॉस के पॉपुलेरिटी का फायदा आशुतोष नहीं उठा पाए और लाइमलाइट से दूर चले गए थे।  

आशुतोष का दिल्ली में ढाबा के नाम से एक रेस्त्रां भी हैं। आशुतोष बिग बॉस की सबसे विवादित कंटेस्टेंट रही प्रियंका जग्गा के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किए गए थे। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 2 शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था।

 

 

पीएम मोदी को कर चुके हैं शिकायत 
आशुतोष तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पीएम मोदी से शिकायत की थी। दरअसल आशुतोष का सहारनपुर में भी ढाबा है। इस ढाबे पर जब नगर निगम ने बुलडोजर चलाया तो आशुतोष ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। 

आशुतोष ने लिखा था- 'मोदी जी हमें पकौड़े तो बेचने दो।' आशुतोष ने इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। आशुतोष ने फिल्म जिला गाजियाबाद और लाल रंग जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आशुतोष ने आखिरी बार फिल्म पितामाह में नजर आए थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ashutosh Kaushik (@bigbossashutosh) on

 

राजा चौधरी थे रनर अप 
बिग बॉस 2 के रनर अप राजा चौधरी थे। इस सीजन राजा चौधरी विवादों के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। राजा और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के बीच काफी बहस हुई थी। इस दौरान उन्होंने संभावना को गालियां तक बकी थी।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Half cup tea (hindi short film) To watch full movie click on the link given in my bio A post shared by Ashutosh Kaushik (@bigbossashutosh) on

 

बिग बॉस दो के कंटेस्टेंट थे- एहसान कुरैशी (कॉमेडियन), एलिना वाडिवाला (इंडियन मॉडल), देबोजीत शाहा (सिंगर), डायना हेडेन (मिस वर्ल्ड 1997), जेड गूडी (ब्रिटिश सेलिब्रिटी), केतकी देव (टीवी एक्ट्रेस), मोनिका बेदी (मॉडल), पायल रोहतगी (एक्ट्रेस),  राखी टंडन (टीवी एक्ट्रेस),  संजय निरुपम (राजनेता), जुल्फी सईद (कर्नाटक के एक्टर व मॉडल) जैसे मशहूर सेलिब्रिटी थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर