Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, 19 साल की उम्र में हो चुकी हैं किडनैप

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli: बिग बॉस 14 में आज घरवाले अपने जिंदगी के कई बड़े राज खोलने वाले हैं। निक्की तंबोली ने बताया कि उनका किडनैप हो चुका है। ये बात बोलते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Nikki Tamboli
Nikki Tamboli 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में घरवालें अपने सीक्रेट बताने वाले हैं।
  • निक्की तंबोली ने बताया कि वह 19 साल की थीं तो उनका किडनैप होने वाला था।
  • निक्की ने कहा कि 'मेरे पेरेंट्स ने कहा था कि यह बात कभी नहीं बोलना है।'

मुंबई. बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स अपने राज खोलने  वाले हैं। रुबीना ने बताया कि उनकी और अभिनव की शादी टूटने वाली थीं। वहीं, निक्की तंबोली ने बताया कि जब वह 19 साल की थीं तो उनका किडनैप हो गया था। 

बिग बॉस से जुड़ी ट्विटर अकाउंट खबरी के मुताबिक टास्क के दौरान निक्की तंबोली ने बताया कि जब वह 19 साल की थीं तब वह इंटरनेशनल मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए गई थीं। 

निक्की तंबोली के मुताबिक इस मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान उनका किडनैप हो गया है। निक्की फूट-फूटकर रोते हुए कहती हैं कि, 'मेरे पेरेंट्स ने कहा था कि यह बात कभी नहीं बोलना है।'

एजाज ने बताई छेड़खानी की बात
कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक  एजाज अपने बचपन के दिनों में हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बता रहे हैं।। एजाज खान खास तौर पर इस बात का जिक्र भी करते हैं कि यही कारण है कि उन्हें टच से प्रॉब्लम है।

प्रोमो के मुताबिक कविता कौशिक ने भी बताया है कि जब वह स्टूडेंट थीं तो एक टीचर ने उनके साथ छेड़खानी की थी। इसके अलावा एजाज खान की बात सुनकर कविता कौशिक ने उन्हें गले लगा लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रुबीना-अभिनव का होने वाला था तलाक 
बिग बॉस के एक दूसरे प्रोमो के मुताबिक रुबीना ने यह खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में आने से पहले वो तलाक फाइल करने वाले थे। शो में रुबीना ने बताया कि उन्होंने एक- दूसरे को नवंबर तक का समय दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रुबीना के मुताबिक अगर नवंबर के बाद भी उनके बीच मतभेद रहते हैं तो वो तलाक ले लेंगे। रुबीना ने कहा, 'अगर यहां दोनों साथ ना आते तो शायद साथ भी ना रह पाते।' यह कहने के बाद रुबीना रोने लगती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर