Bigg Boss 14: जैसमीन भसीन को जल्द ही प्रपोज करने वाले हैं अली गोनी? सलमान खान ने कहा भाई-बहन

Jasmin Bhasin Aly Goni: बिग बॉस 14 में अली गोनी और जैसमीन भसीन का रिश्ता काफी सुर्खियों में हैं। जैसमीन भसीन ने अब अली गोनी से कहा कि दोनों को अपना रिश्ता स्वीकार कर लेनी चाहिए।

Aly Goni, Jasmin Bhasin
Aly Goni, Jasmin Bhasin 
मुख्य बातें
  • अली गोनी और जैैसमीन भसीन का रिश्ता बिग बॉस में काफी चर्चा में हैं।
  • सलमान खान ने भी अब दोनों के रिश्ते पर चुटकी ली है।
  • सलमान खान ने अली गोनी और जैसमीन भसीन को भाई-बहन कहा है।

मुंबई. बिग बॉस 14 के घर में अली गोनी ने एक बार फिर एंट्री ली है। घर में आने के बाद अली गोनी ने जैसमीन भसीन से कहा है कि लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपना रिश्ता स्वीकार कर देना चाहिए। 

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में जैसमीन भसीन और अली गोनी के बीच बहस हुई। जैसमीन अली गोनी से कहती हैं कि उन्हें अपना रिश्ता स्वीकार कर लेना चाहिए, क्योंकि सभी लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं।       

जैसमीन अली से कहती हैं कि, 'हर कोई कहता है कि ये दोस्ती से ज्यादा है। हमें भी स्वीकार कर लेना चाहिए कि ये दोस्ती से ज्यादा है। अली कहते हैं कि उन्होंने हमेशा से ही ये बात रखी है कि उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है।'

सलमान ने कहा- भाई-बहन
अली इसके बाद जैसमीन से पूछते हैं कि क्या वह ये चीज उनके मुंह से सुनना चाहते हैं, क्योंकि ये बात वह किसी दूसरे से ज्यादा जानती है। वह उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और ये दोस्ती से ज्यादा है।

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दोनों पर चुटकी ली थी। सलमान खान ने मजाक में कहा था कि ये दोनों भाई-बहन लगते हैं। आपको बता दें कि कश्मीरा शाह, विकास गुप्ता और राहुल महाजन ने जैसमीन और अली के रिश्ते पर सवाल उठाए थे।

तीन साल से हैं रिलेशनशिप में 
शो में जैसमीन ने यह खुलासा भी किया कि वो दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।  विकास गुप्ता ने राहुल वैद्य व दिशा परमार के रिश्ते की तुलना जैसमीन भसीन और अली गोनी से की, जिसके जवाब में जैसमीन ने हंसते हुए कहा कि हम दोस्त हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ~ علی گونی (@alygoni)

विकास ने कहा कि देश पागल नहीं है कि तुम जो भी बोलोगे वो मान लेगा, सब जानते हैं कि वो दोनों (जैसमीन- अली) एक दूसरे को प्यार करते हैं। इसके बाद विकास ने जैसमीन से पूछा कि क्या वो अली से प्यार करती हैं, इसपर उन्होंने 'हां' में जवाब दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर