Bigg Boss 15 Confirmed 8 Contestant: बिग बॉस के लिए कंफर्म हुए 8 कंटेस्टेंट, TV की दुनिया के दिग्गज बने हिस्सा

Bigg Boss 15 TV Show 8 confirmed contestants: 15वें सीजन की घोषणा के साथ ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। प्रशंसकों की इच्छाओं को पूरा करते हुए, शो का नया प्रोमो जारी किया गया है...

Bigg Boss 15 contestants list| Bigg Boss 15 Contestants Tejasswi Prakash Simba Nagpal Afsana Khan-
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट। 
मुख्य बातें
  • 2 अक्टूबर को बिग बॉस 15 लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
  • 15वें सीजन की घोषणा के साथ ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।
  • अब बिग बॉस शो का नया प्रोमो जारी किया गया है।

बिग बॉस 15 रियलिटी शो 2 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। सलमान खान के शो बिग बॉस में इस बार कौन से सेलिब्रेटीज आएंगे, इसपर सभी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के नए प्रोमो लगातार दर्शकों का चौंका रहे है। 15वें सीजन की घोषणा के साथ ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। प्रशंसकों की इच्छाओं को पूरा करते हुए, शो का नवीनतम प्रोमो जारी किया है जिसमें चार नए कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है। 

कौन हैं बिग बॉस के ये चार कंटेस्टेंट
बिग बॉस 15 के नए टीजर में चारों कंटेस्टेंट्स की एक झलक देखने को मिली है। हालांकि अभी तक चारों सेलेब के नाम सीक्रेट रखे गए हैं। बिग बॉस 15 के घर में जाने वालीं पहली कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश बन चुकी हैं। खतरे से खेलना पसंद करने वालीं एक्ट्रेस के रूप में तेजस्वी को पेश किया जाता है। दूसरे नंबर पर करण कुंद्रा का नाम सामने आया है। सुपरस्टार करण कुंद्रा हसीनाओं से दिल पर राज करने वाले के रूप में पेश किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

टेलीविजन वर्ल्ड का एक और पॉपुलर एक्टर अब बिग बॉस 15 में आने वाला है। ये कोई और नहीं बल्कि सिम्बा नागपाल हैं। सिम्बा को शक्तिमान शिकारी के रूप में पेश किया गया है। सिम्बा नागपाल को टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास के लिए जाना जाता है। वहीं बिग बॉस 15 एक सिंगर भी आ रही है ये गायिका अफसाना खान हैं। जो कि फेमस गाने तितलियां वर्गा के लिए जानी जाती हैं। 

4 कंटेस्टेंट पहले से हो चुके कंफर्म
बिग बॉस 15 के लिए अन्य 4 और नामों की पुष्टि हो चुकी है। ये नाम आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल, डांस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं। कुछ अन्य प्रतियोगियों के भी शो में भाग लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरों की मानें तो ये नाम नेहा मर्दा, राखी सावंत के पति रितेश, विशाल कोटियन और अकासा सिंह हैं। हालांकि, इसकी अभी ऑफिशियल  पुष्टि का इंतजार है।

बिग बॉस -15 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट तो आने ही वाले हैं। साथ ही इस बार शो की थीम भी काफी इंटेरस्टिंग होगी। बिग बॉस का आने वाला सीजन 'जंगल' थीम पर आधारित है। इसमें पहली बार बॉलीवुड अदाकारा रेखा ने अपनी आवाज दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर