बॉलीवुड के आईकॉनिक गाने पर Bigg Boss OTT फेम Urfi Javed ने बिखेरा जलवा, चोली संभालते हुए किया बैली डांस

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Sep 29, 2021 | 15:39 IST

Urfi Javed Dance Video: छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनके बेली डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

urfi javed belly dance video goes viral, urfi javed get trolled for her belly javed
उर्फी जावेद का बैली डांस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद ने मचाया धमाल।
  • बॉलीवुड के आईकॉनिक गाने पर बैली डांस करती आईं नजर। 
  • चोली संभालते हुए उर्फी जावेद ने किया डांस।

Bigg Boss OTT Fame Urfi Javed Belly Dance Video: टीवी की जानी-मानी अदाकारा और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) खबरों में अपनी जगह बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने का तरीका उन्हें अच्छी तरह से पता है। कभी उर्फी जावेद का प्लास्टिक बैग कॉस्टयूम तो कभी टॉप से झलकता उनका ब्रा, सुर्खियों में छा जाता है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के लिए वह यूजर्स का एक अच्छा साधन बन गई हैं। आए दिन अपने अतरंगी अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और जमकर ट्रोल होती हैं। इस बार उर्फी जावेद अपने कपड़ों के साथ अपने डांस के वजह से भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद ने मचाया तहलका

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी पर तो उन्होंने तहलका मचाया ही था मगर शो से बाहर आने के बाद भी वह धमाल मचा रही हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्हें कई जगहों पर स्पाॅट किया गया है। जब भी उर्फी जावेद को किसी पब्लिक एरिया में देखा गया, वह हमेशा अपने आउटफिट के वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। एक बार फिर ऊर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कपड़े संभालते हुए बैली डांस करती नजर आईं उर्फी

हाल ही में ऊर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊर्फी जावेद ने गुलाबी रंग की स्कर्ट और चमकदार चोली पहनी है जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उर्फी बॉलीवुड के आईकॉनिक गाने पर बैली डांस कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बैली डांस करते-करते वह बार-बार अपने कॉस्ट्यूम को भी संभालती नजर आ रही हैं। डांस करते समय ऊर्फी जावेद के रिएक्शन लोगों को गुदगुदाने पर मजबूर कर रहे हैं। अपनी इस हरकत की वजह से ऊर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर वापस ट्रोल होना पड़ रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर