चाहत खन्ना ने दिया चाय बनाने का ऑर्डर तो रोमांटिक मीका सिंह मांगने लगे हग, देखें नया बेडरूम वीडियो

Mika Singh Chahatt Khanna Romantic Video: मीका सिंह और चाहत खन्ना की रोमांटिक फोटोज को देखकर लव एंगल के कयास लग रहे हैं। अब चाहत-मीका का एक रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है...

Chahatt Khanna Mika Singh New song bade acche lagte hain out today Check teaser
चाहत खन्ना और मीका सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • चाहत खन्ना पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को लेकर चर्चा में हैं।
  • चाहत और मीका सिंह के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
  • दोनों की रोमांटिक फोटोज को देखकर लव एंगल के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को लेकर चर्चा में हैं। चाहत और मीका सिंह के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर साथ में फोटोज शेयर कर रहे हैं और इसे #QuarantineLove का नाम दे रहे हैं। मीका सिंह और चाहत खन्ना की इन रोमांटिक फोटोज को देखकर दोनों के लव एंगल के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 
अब इसी बीच चाहत खन्ना और मीका सिंह का एक रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे चाहत खन्ना ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chahattkhanna) on

वीडियो में चाहत खन्ना और मीका सिंह बेडरूम में नजर आ रहे हैं। चाहत सुबह उठकर विंडो खोलती हैं और मीका सिंह को उठाने की कोशिश करती हैं। मीका सिंह को उठाकर चाहत खन्ना उन्हें चाय बनाने के लिए कहती हैं। इसपर सिंगर, चाहत से रोमांटिक मिजाज में एक हग की डिमांड करते हैं। दोनों का ये बेडरूम वीडियो काफी रोमांटिक है और फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chahattkhanna) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mikasingh) on

चाहत खन्ना ने इस वीडियो के साथ उन सभी रोमांटिक फोटोज पर लग रहे कयासों का भी जवाब दे दिया है। दरअसल मीका सिंह के साथ खिंचवाए चाहत खन्ना के ये सभी फोटोज एक नए म्यूजिक वीडियो बड़े अच्छे लगते हैं.... के लिए है। इस सॉन्ग में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। चाहत खन्ना और मीका सिंह का सामने आया ये रोमांटिक वीडियो उसी सॉन्ग का टीजर है। मीका-चाहत का नया सॉन्ग बड़े अच्छे लगते हैं 15 अप्रैल 2 बजे रिलीज होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर