TV Buzz: Shweta Tiwari-Abhinav Kohli से Nisha-Karan तक, इन 10 TV जोड़ियों के अलग होने‌ पर मचा था बवाल

Controversial splits of tv couples: टीवी इंडस्ट्री के कपल्स अपनी लव स्टोरी के साथ स्प्लिट स्टोरीज के लिए भी मशहूर हैं। कई टीवी कपल्स के अलग होने की वजह से काफी बवाल मच गया था।

controversial tv couples, most controversial tv couples, tv industry news, tv industry news in hindi, tv industry news india, tv industry news today,
बहुत कंट्रोवर्शियल था टीवी की इन 10 जोड़ियों का तलाक   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • अपने पति करण मेहरा के खिलाफ एक्ट्रेस निशा रावल ने दर्ज करवाया था घरेलू हिंसा का केस।
  • खतरों के खिलाड़ी 11 फेम श्वेता तिवारी अपने पूर्व पतियों अभिनव कोहली और राज चौधरी से हुई हैं अलग।
  • अपनी को-एक्ट्रेसेज के साथ करीब होने के चलते जेनिफर विंगेट ने तोड़ दिया था करण सिंह ग्रोवर से रिश्ता।

Controversial Splits Of TV Couples: टीवी इंडस्ट्री से आए दिन कुछ ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो सबको हैरान कर देती हैं। ‌आपने टीवी इंडस्ट्री के कई कपल्स की लव स्टोरी सुनी होगी जो आपको बेहद पसंद आई होंगी। टीवी कपल्स की लव स्टोरी हीर-रांझा और लैला-मजनू की लव स्टोरी से कम नहीं रही हैं।

मगर, सिर्फ लव स्टोरी ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कपल्स की स्प्लिट स्टोरी भी काफी फेमस और कंट्रोवर्शियल रही हैं। जब भी टीवी इंडस्ट्री से कपल्स की स्प्लिट स्टोरी सामने आईं हैं तब इन कहानियों ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है। 

यहां जानिए, टीवी कपल्स की स्प्लिट स्टोरी जो बेहद कंट्रोवर्शियल रही हैं। 

1. निशा रावल और करण मेहरा 

वर्ष 2021 में जब ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल के अलग होने की खबर सामने आई थी तब काफी बवाल मच गया था। निशा रावल ने अपने पति करण के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज करवाया था। यह कपल अपने बेटे काविश के कस्टडी के लिए भी विवादों में घिरे थे। इन दोनों का डायवोर्स केस अभी फैमिली कोर्ट में चल रहा है।

2. श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली

खतरों के खिलाड़ी 11 फेम श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली के स्प्लिट की कहानी काफी कंट्रोवर्शियल रही है। शादी होने के कुछ साल बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के ऊपर डोमेस्टिक वायलेंस और हैरेसमेंट का केस दर्ज करवाया था। जब श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए केपटाउन गई थीं तब उनके पति ने श्वेता पर अपने बेटे को छोड़कर जाने का आरोप लगाया था। अपने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए यह फैमिली कोर्ट में लड़ रहे हैं।

3. श्वेता तिवारी और राजा चौधरी

श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी। राजा चौधरी के साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पैदा हुई थी। इस कपल का ब्रेकअप भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे कंट्रोवर्शियल ब्रेकअप स्टोरी की लिस्ट में आता है। श्वेता तिवारी ने अपने पूर्व पति राजा के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस और शराब पीकर अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। 

4. सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस स्टंट के दौरान नेशनल टीवी पर शादी रचाई थी। जब इन दोनों की शादी हुई थी तब इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा गया था। वहीं इन दोनों ने कहा था कि यह एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। मगर इन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। सारा ने कहा था कि अली बाकी लड़कियों के साथ बहुत फ्लर्ट करते थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते इन दोनों का रिलेशनशिप टूट गया था। 

5. करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

दिल मिल गए फेम करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ गुरुद्वारा में शादी की थी। लेकिन इन दोनों की शादी सिर्फ 10 महीनों तक सीमित रही। कहा जाता है कि करण झलक दिखला जा की कोरियोग्राफर Nicole से काफी करीब थे इसीलिए श्रद्धा निगम करण से अलग हो गई थीं। 

6. करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट 

श्रद्धा निगम से अलग होने के कुछ साल बाद करण ने जेनिफर विंगेट से शादी कर ली थी। इन दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे क्यूटेस्ट जोड़ियों में से एक मानी गई थी। कुछ समय तक इन दोनों ने अपने अलग होने की बात लोगों से छुपा कर रखी थी। मगर, जब इन दोनों के अलग होने की खबर फैलने लगी तब जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की थी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, करण अपनी को-एक्ट्रेसेज के बहुत करीब थे। यही मुद्दा इन दोनों के अलग होने की वजह बना।  

7. दलजीत कौर और शालीन भनोट 

शादी के 5 साल बाद ही दलजीत कौर और शालीन भनोट एक दूसरे से अलग हो गए थे। दलजीत कौर ने अपने पति शालीन के ऊपर डोमेस्टिक वायलेंस और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। डाइवोर्स के बाद दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। मगर, हाल ही में यह दोनों कोविड वैक्सीनेशन के लिए एक साथ नजर आए थे।

8. रश्मि देसाई और नंदीश संधू 

2012 में रश्मि देसाई और नंदीश संधू की शादी हुई थी। जब यह दोनों आपस की दूरियां मिटाने में असमर्थ हुए तब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 
 

9. डेलनाज ईरानी और राजीव पाॅल

शादी के 14 साल बाद डेलनाज ईरानी और राजीव पाॅल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फिलहाल यह दोनों किस लिए अलग हुए थे इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहा जाता है कि दोनों के बीच लड़ाइयां होती रहती थीं। डाइवोर्स लेने के बाद इन दोनों ने बिग बॉस में पार्टिसिपेट भी किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर