Devoleena Bhattacharjee Help: देवोलीना भट्टाचार्जी ने 2 परिवारों को लिया गोद, उठा रहीं खाने-पीने का खर्चा

Devoleena Bhattacharjee Adopts Two Families: देवोलीना भट्टाचार्जी सुर्खियों में और इसका कारण एक नेक काम है। देवोलीना हाल ही में कोरोना वायरस के चलते रोजीरोटी को परेशान हो रहे लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं...

Devoleena Bhattacharjee adopts two families for a month in lockdown
देवोलीना भट्टाचार्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी ने दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी में मदद का हाथ बढ़ाया है।
  • महामारी के चलते रोजीरोटी को परेशान हो रहे लोगों की मदद के लिए देवोलीना आगे आई हैं। 
  • देवोलीना ने हाल ही में 2 परिवारों के गोद लिया है।

बिग बॉस-13 में आईं देवोलीना भट्टाचार्जी इस सीजन की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक रहीं। भले ही वो बीच शो में बाहर चली गईं लेकिन सीजन 13 खत्म होने तक देवोलीना चर्चा में रही थीं। अब एकबार फिर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सुर्खियों में और इसका कारण उनका नेक काम है। देवोलीना हाल ही में कोरोना वायरस के चलते रोजीरोटी को परेशान हो रहे लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। 
जैसा कि कई सेलिब्रिटीज कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई भोजन तो कोई पैसों का दान करके जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी भी गरीबों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने एक महीने के लिए 2 गरीब परिवारों को गोद लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on


देवोलीना भट्टाचार्जी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फैन ने बताया कि साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलीना ने जिन 2 परिवारों को गोद लिया है उन्हें वो पैसों से लेकर खाना और ग्रॉसरी सहित जरूरी सामान दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक देवोलीना ने 4400 रुपए एक फाउंडेशन को चैरिटी दी है ताकि वो उन दो परिवारों को असिस्ट कर सकें। ये दोनों ही परिवार रोजाना मजदूरी के जरिए अपना भरण-पोषण कर रहे थे और यही इनकी इनकम का सोर्स था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on


बता दें, लंबे टाइम से छोटे परदे पर एक्टिव देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस-13 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि एक टास्क के दौरान घायल होने के बाद देवोलीना को घर छोड़कर सर्जरी के लिए जाना पड़ा। घर से बाहर जाकर हेल्थ के कारण देवोलीना फिर शो में वापसी नहीं कर सकी थीं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर