TMKOC: क्या तारक मेहता शो की दयाबेन का रोल करने वालीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी? बात में कितनी सच्चाई!

Divyanka Tripathi reaction about Dayaben Role: दिव्यांका त्रिपाठी ने उनके दयाबेन का रोल करने को लेकर लगाई जा रही अटकलों का खुद जवाब दिया है।

Divyanka Tripathi reaction about Dayaben role
दयाबेन का रोल करने को लेकर क्या बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मां बनने के बाद दिशा वकानी ने छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो
  • दयाबेन का किरदार दिव्यांका त्रिपाठी के निभाने को लेकर लग रहीं अटकलें
  • एक्ट्रेस ने दिया जवाब, उनकी तारक मेहता शो में एंट्री की बात में कितनी सच्चाई?

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल के दिनों में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर हाल ही में अभिनेत्री का नाम खूब सुर्खियों में था। हाल ही में, अफवाहें उड़ी थीं कि दिव्यांका को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था।

फैंस इस बात की वास्तविकता जानने को लेकर उत्साहित थे और अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। दिव्यांका ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'ये अफवाहें हैं, ज्यादातर निराधार और गैर-तथ्यात्मक।'

अभिनेत्री से यह भी पूछा गया कि अगर उन्हें लोकप्रिय सिटकॉम में दयाबन की भूमिका निभाने की पेशकश की गई तो क्या वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगी, जिस पर दिव्यांका ने कहा कि वह इसके लिए उत्सुक नहीं होंगी। अभिनेत्री के हवाले से कहा गया, 'यह एक शानदार शो है, जिसके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक नहीं हूं। मैं एक नई अवधारणा और नई चुनौती की तलाश में हूं।'

दिव्यांका के अलावा, रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से अफवाहों को खारिज करते हुए यह भी कहा गया कि ये शो के प्रशंसकों को भ्रमित करने के अलावा किसी अन्य उद्देश्य को पूरा नहीं करता है।

'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस के रूप में दिव्यांका केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी के दौरान भी अपनी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर छा गईं। साड़ियों में खतरों के खिलाड़ी 11 बीटीएस पलों को संभालने से लेकर अपने सह-प्रतियोगियों के साथ बॉन्डिंग और रॉकिंग टास्क तक उन्होंने कई दर्शकों का ध्यान खींचा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर