अपने रोल के लिए Divyanka Tripathi ने कटवाए लंबे खूबसूरत बाल, नया ग्लैमरस लुक देख आप भी कहेंगे wow

टीवी मसाला
Updated Oct 10, 2019 | 14:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिटनेस और लुक पर खास ध्यान दे रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों नए ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Divyanka Tripathi Photo
Divyanka Tripathi Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं
  • इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नए ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं
  • दिव्यांका के इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते कुछ वक्त में खुद में कई बदलाव किए हैं। फिटनेस के साथ-साथ अपनी लुक को लेकर काफी सजग हो गई हैं। हाल ही में दिव्यांका ने बेहद खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस नए हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनका ये लुक उनके किसी खास किरदार के लिए है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो नए हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं। खास बात है कि उनके इस नए लुक के पीछे फरहान अखतर की एक्स वाइफ अधुना भबानी अख्तर का हाथ है। दरअसल हाल ही में अधुना ने दिव्यांका त्रिपाठी को नया लुक दिया है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ-साथ अधुना भी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'काम के लिए मीठा बलिदान। अधुना के साथ एक ट्रांसफॉर्मेंशन सेशन'। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ है कि दिव्यांका त्रिपाठी का ये लुक किसी प्रोजेक्ट के लिए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

 

दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस शादी के बाद अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गईं हैं, इसका अंदाजा वर्कआउट वीडियो से लगा सकते हैं।  बता दें कि दिव्यांका ने कुछ ही महीनों में कई किलों वजन घटाकर हर किसी को सरप्राइज कर दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो एक वेब सीरीज में नजर आईं थी। जिसमें वो राजीव खांडेलवाल के अपोजिट दिखीं थीं। इसके अलावा वह स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में भी वह डॉक्टर इशिता का किरदार निभा रही हैं। इस टीवी सीरियल में दिव्यांका लंबे समय से काम कर रहीं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर