GHKKPM Spoiler: विराट के बचपन का दोस्त सदा निकला वॉन्टेड क्रिमिनल, गुम है किसी के प्यार में सई को करेगा किडनैप!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Star plus Serial Twist Spoiler| गुम है किसी के प्यार में जहां ये दिवाली सई को विराट के लिए अपने प्यार का एहसास कराने वाली है। वहीं सई एकबार फिर से डेंजर में फंसने वाली है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Star plus TV Serial Spoiler| Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Virat Friend Sada kidnap Sayi| GHKKPM Twist
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।  
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में आगे बड़े ट्विस्ट और टर्न दिखाए जाएंगे।
  • ये दिवाली सई को विराट के लिए अपने प्यार का एहसास कराने वाली है।
  • सई एकबार फिर से विराट की वजह से डेंजर में फंसने वाली है। 

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आगे बड़े ट्विस्ट और टर्न के साथ दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। कहानी में विराट अपने पुराने दोस्त सदा की एंट्री हो चुकी है। जिससे जल्द ही विराट की मुलाकात होने वाली है। हालांकि गुम है किसी के प्यार में विराट को बड़ा झटका तब लगता है जब उसे पता चलता है कि सदा एक वॉन्टेड क्रिमिनल है। यह जानने के बाद विराट का दिल टूट जाता है।

इस मौके पर भी हमेशा की तरह विराट का सहारा सई बनने वाली है। सई, विराट को सांत्वना देते हुए उसका उत्साह बढ़ाने की कोशिश करेगी। हालांकि गुम है किसी के प्यार में सदानंद(सदा) की नई एंट्री सई और विराट के जीवन को काफी प्रभावित करने वाली है। विराट और सई दोनों ही परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन के मूड में है लेकिन उनके जीवन में सब कुछ गड़बड़ होने वाला है।

अब सदा की मुलाकात सई से होने जा रही है। सदा खुद सई से मिलने जा रहा है जिसमें वह उसे पुलिस से बचने के लिए फंसा सके। जहां ये दिवाली सई को विराट के लिए अपने प्यार का एहसास कराने वाली है। वहीं सई और विराट की फिर से सदा को एक अच्छे इंसान में बदलने की जर्नी भी शो में दिखाई जाएगी। 

सई को किडनैप करेगा सदा
कहानी में विराट को बचपन के दोस्त को देखकर एक बड़ा झटका तब लगता है जब वो सदा को मॉल में देखता है जहां पुलिस उसके पीछे होती है। हालांकि यह मुलाकात सिर्फ अंत नहीं है क्योंकि विराट और सदा का पास्ट वास्तव में सई को खतरे में डालने वाला है। सदा अपराधी बन गया, उसका संबंध विराट और उसके IPS पेशे से है और यह जल्द ही खुलासा होने वाला है। सदा को विराट से मिलने पर पता चलता है कि सई उसकी पत्नी है। इस तरह जल्द ही वो विराट और पुलिस से बचने के लिए सई का अपहरण करने की योजना बनाता है। क्या विराट सई को बचा पाएगा और क्या सदा सई को चोट पहुंचाएगा? ये देखना होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर