Ghum hai spoiler: खलनायक बन लौटेगा सम्राट, देगा पाखी को तलाक, व‍िराट और सई को अलग करने की ये होगी चाल

Ghum hai kisikey pyaar mein spoiler alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब कई नए रोचक मोड़ लेने वाली है। सम्राट की वापसी से तूफान उठेगा और व‍िराट व सई अलग हो जाएंगे।

Ghum hai kisikey pyaar mein, ghum hai kisi ke pyar mein new twist, ghum hai kisi ke pyar mein new entry, ghum hai kisi ke pyar mein latest updates,
चव्हाण परिवार में सम्राट की वापसी बढ़ाएगी विराट की मुश्किलें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी शो गुम है किसी के प्यार में हुई एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह की वापसी, सम्राट का किरदार निभाते हैं योगेंद्र।
  • सम्राट के आने से बढ़ जाएंगी विराट की मुश्किलें, सई और पाखी में से किसी एक को चुनने की आएगी नौबत।
  • शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए विराट और सई करते हैं ट्रिप पर जाने का प्लान।

Ghum hai kisikey pyaar mein upcoming twist: स्टार प्लस का मशहूर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुआ है। आए दिन इस टीवी शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब होते हैं। कुछ खबरों के अनुसार, अब गुम है किसी के प्यार में की कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है जिससे शो में हाई वोल्टेज ड्रामा का माहौल रहेगा। शो में सम्राट का किरदार निभाने वाले एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह की वापसी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अब सम्राट विराट के लिए मुश्किलें पैदा करने वाला है। सम्राट की वापसी से विराट-सई के रिश्ते पर आंच आने वाली है। 

Ghum hai kisikey pyaar mein spoiler, Ghum hai kisikey pyaar mein upcoming story 

क्या हुआ अब तक? 

पिछले एपिसोड्स में आपने देखा होगा कि अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए विराट और सई ट्रिप पर जाते हैं। ट्रिप के दौरान विराट सई को प्रपोज करने की प्लानिंग करता है। लेकिन वह इस बात से बेखबर है कि यह परिस्थिति उसके हाथ से निकलने वाली है। 

कौन सा नया मोड़ लेगी गुम है किसी के प्यार में की कहानी?

शो के नए प्रोमो के अनुसार, अब सम्राट की वापसी होने वाली है। सबको लगेगा कि सम्राट विराट और सई के प्यार की सुरक्षा करेगा। मगर, चव्हाण परिवार में कदम रखते ही सम्राट सभी के सामने हैरान कर देना वाला फैसला लेगा। सम्राट यह ऐलान करेगा की वह पत्रलेखा को तलाक देने वाला है। इतना ही नहीं सम्राट विराट को अपनी शादी की अंगूठी देते समय पाखी की जिम्मेदारी भी सौंपेगा। सम्राट की वापसी से विराट के सामने सई और पाखी में से किसी एक को चुनने की नौबत आने वाली है।

यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि विराट अपने और सई के रिश्ते को बचा पाएगा यह नहीं। या फिर पाखी की जिम्मेदारी सई को विराट से दूर ले जाएगी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर