Hindustani Bhau Mother: Bigg Boss कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का हुआ निधन, सोमवार रात ली आखिरी सांस

Hindustani Bhau Mother death: हिंदुस्तानी भाऊ की मां कुछ टाइम से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। इसकी जानकारी खुद हिंदुस्तानी भाऊ ने ट्विटर दी थी...

Bigg Boss 13 fame youtuber Vikas Fhatak Aka Hindustani Bhau Mother death
मां के साथ हिंदुस्तानी भाऊ। 
मुख्य बातें
  • हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है।
  • सोमवार रात हिंदुस्तानी भाऊ की मां ने अंतिम सांस ली।
  • हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा रहे हैं।

बिग बॉस-13 में नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। सोमवार रात हिंदुस्तानी भाऊ की मां ने अंतिम सांस ली। बिग बॉस-13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों के लिए बदनाम रहते हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद से हिंदुस्तानी भाऊ कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हैं।

यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी मां को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की मां फोटो में हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं। अपनी मां का ख्याल रखते हुए हिंदुस्तानी भाऊ उनके साथ दिख रहे हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ से जुड़ी ये जानकारी सामने आने के बाद उनके फैन्स लगातार इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। साथ ही इसे RIP मैसेज के साथ शेयर कर हिंदुस्तानी भाऊ के लिए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

आपको बता दें, हिंदुस्तानी भाऊ की मां कुछ टाइम से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। इसकी जानकारी खुद हिंदुस्तानी भाऊ ने ट्विटर दी थी और अपने फैन्स से मां के लिए प्रार्थना करने को कहा था।

कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरे रहते हैं हिंदुस्तानी भाऊ
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ का असली नाम विकास पाठक है। गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ अक्सर अपने वीडियोज को लेकर विवादों में रहते हैं। वह सबसे पहले यूट्यूब पर गाली-गलौज के वीडियो बनाने के चलते चर्चा में आए थे। धीरे-धीरे उनकी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई। एक खास दर्शक वर्ग उनके वीडियोज को खूब पसंद करता है। उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज में सेना के ऑफिसर की वर्दी का अपमान किया था।


हिंदुस्तानी भाऊ को शेफाली जरीवाला मानती हैं भाई
विकास पाठक ने बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, असीम रियाज, रश्मि देसाई और अन्य के साथ लंबा समय बिताया था। हालांकि वह शो के दौरान काफी प्रसिद्ध हो गए, लेकिन दिसंबर 2019 में एविक्ट हो गए थे। हिंदुस्तानी भाऊ के बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के साथ अच्छे रिश्ते हैं। शेफाली वास्तव में उन्हें अपना राखी भाई मानती हैं। गणपति उत्सव के दौरान दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर