Imlie Real life facts: पिता की दूसरी शादी करवाना चाहती हैं 'इमली' Sumbul Touqeer Khan, ढूंढ रही हैं सौतेली मां

Sumbul Touqeer Khan Facts: टीवी सीरियल इमली की सुंबुल तौकीर खान ने बेहद कम वक्त में दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। जानिए कैसी है इमली यान सुंबुल तौकीर खान की रियल लाइफययय

Sumbul Touqeer Khan
Sumbul Touqeer Khan 
मुख्य बातें
  • स्टार प्लस के शो इमली में सुंबुल तौकीर खान इमली का किरदार निभा रही हैं।
  • सुंबुल जब छह साल की थी तो उनके पेरेंट्स अलग हो गए।
  • सुबुंल तौकीर अपने पिता की दूसरी शादी करवाना चाहती हैं।

मुंबई. टीवी सीरियल इमली की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि स्टार प्लस का ये शो टीआरपी की लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है। इमली का किरदार निभाने वालीं 18 साल की सुंबुल तौकीर ने पर्सनल लाइफ में कई तकलीफें झेली हैं। 

सुंबुल तौकीर जब छह साल की थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे अपनी मम्मी के बेहद करीब थे। हम उस वक्त दिल्ली में रहते थे। उस वक्त मेरे पिता को कोई आपत्ति नहीं थी। हम इसके बाद मुंबई शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी मम्मी के साथ टच खो दिया था।' सुंबुल ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की दूसरी शादी करने की कोशिश की। लेकिन,  उनके पिता को लगता था कि सौतेली मां अच्छा ट्रीट नहीं करेंगी।  

Sumbul Touqeer Khan Height, Age, Boyfriend, Family, Biography & More » StarsUnfolded

बहन भी हैं एक्ट्रेस
सुंबुल तौकीर का पूरा परिवार फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनके पिता डांस रियलिटी शो में कोरियोग्राफर हैं। बचपन से ही सुंबुल और उनकी  बहन को डांस का शौक था। ऐसे में उनके पिता ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ाया। दोनों ने दिल्ली में कृष्ण और राम लीला में हिस्सा लिया। सुंबुल की छोटी बहन सानिया तौकीर भी एक एक्ट्रेस हैं। दोनों बहनें साल 2013 में डांस इंडिया डांस मास्टर 3 में हिस्सा ले चुकी हैं।

Sumbul Touqeer Wiki, Biography, Age, Boyfriend, Facts and More

आयुष्मान खुराना की फिल्म में किया काम
सुंबुल तौकीर टीवी सीरियल के अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में भी काम किया है। साल 2013 में वह जी टीवी के पीरियड ड्रामा शो जोधा अकबर में मेहताब के किरदार में नजर आ चुकी हैं।

सुंबुल ने साल 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से करियर की शुरुआत की है। इस सीरियल में उन्होंने शुभादा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह इशारों-इशारों में नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर