Indian Idol 12 Finale में आ रहे 12 गेस्ट, आदित्य नारायण संग होगा नया होस्ट नहीं आएंगी Neha Kakkar, जानें डिटेल

Indian Idol 12 Grand Finale Time Date And Guest details: इंडियन आइडल के इतिहास में 12वें सीजन में अब तक का सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जानें फिनाले से जुड़ी 5 अहम बातें

Indian Idol 12 Grand Finale You Need To Know| Indian Idol 2021 finale episode live| Indian Idol 12 guest list| Indian Idol 12 Winner| इंडियन आइडल-12 ग्रैंड फिनाले की सभी डिटेल
इंडियन आइडल-12 । 
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 12 अपने अंतिम चरण में है और शो का ग्रैंड फिनाले करीब है।
  • 'इंडियन आइडल' आखिरकार अब जल्द 12वें सीजन के विनर की घोषणा करेगा।
  • जानें 'इंडियन आइडल-12' फिनाले से जुड़ी 5 अहम बातें।

इंडियन आइडल टेलीविजन जगत के सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है। फिलहाल इंडियन आइडल 12 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब इंडियन आइडल 12 अपने अंतिम चरण में है और शो का ग्रैंड फिनाले करीब है। टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' आखिरकार अब जल्द 12वें सीजन के विनर की घोषणा करेगा। इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले इस साल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को होने वाला है। 

कौन होगा इंडियन आइडल-12 का गेस्ट?
इंडियन आइडल-12 फिनाले में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ये दोनों टॉप-6 फाइनलिस्ट पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल टौरो और शनमुख प्रिया को अपना समर्थन देंगे और अपनी फिल्म शेरशाह का प्रमोशन करेंगे। इतना ही नहीं फिनाले में कुमार सानू, मीका सिंह, जावेद अली, अल्का याग्निक, उदित नारायण, सलमान अली और सनी हिंदूस्तानी भी नजर आएंगे। खबर है कि साउथ स्टार विजय देवरकोंडा भी शो की शोभा बढ़ाएंगे। हालांकि, अपने ब्लॉक-ए-ब्लॉक शूट शेड्यूल के कारण वो फिनाले के दिन शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो पाएंगे, लेकिन एक वीडियो कॉल के माध्यम से शामिल होंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ मेगास्टार चिरंजीवी भी शो का हिस्सा होंगे। इंडियन आइडल 12 के खास दिन पर वह खास मेहमान के तौर पर एंट्री लेंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हम यह भी सुनते आ रहे हैं कि द ग्रेट खली भी इंडियन आइडल 12 फिनाले की शोभा बढ़ाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

 
12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल-12 का फिनाले, जानें फाइनलिस्ट

इंडियन आइडल-12 के फाइनल में खूब दमदार कंटेस्टेंट्स हैं। शो की ट्राफी के लिए कुछ 6 कंटेस्टेंट में कड़ी टक्कर होने वाली है। जी हां, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, निहाल टौरो और सायली कांबले इंडियन आइडल-12 शो के फाइनलिस्ट हैं। जो कि रविवार, 15 अगस्त को इंडियन आइडल 12 खिताब के लिए कम्पीट करेंगे। फिनाले को देखते हुए फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है कि आखिर इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी कौन जीतेगा?

आदित्य नारायण को मिलेगा को-होस्ट
'इंडियन आइडल 12' को लेकर खबर आ रही है कि एक नया होस्ट इसे मिल गया है। टीवी स्टार जय भानुशाली अब होस्ट बनकर इंडियन आइडल 12 फिनाले में एंट्री लेंगे। इसी के बाद आदित्य नारायण और जय भानुशाली मिलकर शो होस्ट करेंगे। इंडियन आइडल 12 का फिनाले 12 घंटे तक टेलिकास्ट होगा। ऐसे में आदित्य नारायण को अकेले शो होस्ट करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी का ख्याल में रखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है।

इंडियन आइडल के इतिहास में सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ 24 घंटे ही बाकी हैं। इस सीजन के फिनाले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह 12 घंटे का एपिसोड होने वाला है यानी ग्रैंड फिनाले पूरे 12 घंटे तक चलेगा। इसे इंडियन आइडल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले कहा जा रहा है। खैर, शुरू में हम भी यह जानकर हैरान रह गए जैसे आप अभी हैं। लेकिन फिर जो हमने साझा किया वह वास्तव में होने वाला है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले रविवार 15 अगस्त को होगा को सोनी टीवी पर दोपहर 12 बजे से प्रसारित होगा। जो कि देर रात 12 बजे तक चलेगा।

नेहा कक्कड़ नहीं होंगी शामिल
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में शो के जजेज भी मौजूद रहेंगे। यह जजेस के लिए एक खूबसूरत मौका होगा, जब वो कंटेस्टेंट की जर्नी को फिनाले में अंजाम तक पहुंचते हुए देखेंगे। इस दौरान अनु मलिक और हिमेश रेशमिया के साथ सोनू कक्कड़ मौजूद रहेंगी। इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी नजर नहीं आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर