[VIDEO] क्या हिंसा करके Bigg Boss 14 से बाहर हुए विकास गुप्ता! अर्शी खान को पूल में दिया धक्का?

Vikas Gupta BB Eviction: बिग बॉस 13 से विकास गुप्ता के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अर्शी खान के साथ पूल में धक्का देने के हिंसक व्यवहार के बाद यह कदम उठाया गया है।

Vikas Gupta and Arshi Khan
विकास गुप्ता और अर्शी खान 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर से विकास गुप्ता के बाहर होने की अटकलें
  • अर्शी खान की हरकतों से परेशान होकर उठाया हिंसक कदम
  • अर्शी को पूल में दिया धक्का, आगामी एपिसोड में देखने को मिल सकती है घटना

मुंबई: बिग बॉस 14 चुनौती देने वालों की एंट्री के साथ हर किसी के लिए दिलचस्प हो गया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि चैलेंजर्स को भी अपनी सीमाओं का एहसास होने लगा है। शायद आप समझ गए होंगे कि हम विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच लगातार बहस और झगड़े की बात कर रहे हैं। घर में एंट्री के बाद से ही दोनों की बीच लड़ाई हो रही है। अब कुछ चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके अनुसार विकास गुप्ता को अर्शी खान के खिलाफ हिंसा के लिए आगामी एपिसोड में शो से बाहर किया जाने वाला है।

अगर आप बिग बॉस 14 देख रहे हैं और रियलिटी शो को फॉलो कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि अर्शी खान बिना वजह विकास गुप्ता के लिए सिरदर्द बन रही थीं और बार-बार उनके साथ लड़ाई करने के मौके ढूंढ रही थीं। पता नहीं यह उसका गेम प्लान है या कुछ और वजह लेकिन वह हाथ धोकर विकास के पीछे पड़ी हुई थीं।

Vikas evicted out of Bigg Boss 14 House

विंडो शॉपिंग कार्य में, अर्शी खान लगातार विकास गुप्ता को परेशान कर रही थीं। अर्शी ने विकास पर ताना मारने का कोई मौका नहीं छोड़ा। यह भी देखने को मिला था कि अर्शी के साथ लगातार झगड़े के कारण उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था लेकिन इतने दिन तक यह सब झेलने के बाद लगता है विकास के सब्र का बांध टूट गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अर्शी खान ने विकास पर नाराज होकर माइक पहनने और शो में भाग लेने से इनकार कर दिया था। यहां तक ​​कि सलमान खान ने विकास गुप्ता के इरादों को गलत समझने के लिए अर्शी खान को फटकार लगाई। और अब, यह कहा जा रहा है कि विकास गुप्ता शो से बेघर हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार विकास गुप्ता ने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धकेल दिया है। ऐसा लगता है कि उनकी लड़ाई आने वाले एपिसोड में और भी ज्यादा बदतर होने वाली है। विकास के अर्शी से परेशान होकर उनके साथ हिंसक व्यवहार करने की बात सामने आई है और इसके लिए उन्हें बेघर करने की बातें भी कही जा रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर