Naagin 4: जैसमीन भसीन संग बिग बॉस-13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला ने किया था मिसबिहेव, दी थीं गालियां भी

Naagin 4 Jasmin Bhasin Boyfriend Save From Depression: नागिन-4 फेम जैसमीन भसीन कभी डिप्रेशन में जाने वाली थी। खुद एक इंटरव्यू में जैसमीन ने बताया था कि बॉयफ्रेंड सूरज वाधवा ने तब उन्हें संभाला था...

Naagin 4 nayanthara Aka Jasmin Bhasin Love Life Facts To Sidharth shukla Dil se dil tak controversy
बॉयफ्रेंड के साथ जैसमीन भसीन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जैसमीन भसीन सीरियल नागिन-4 से लाइमलाइट लूट रही हैं।
  • जैसमीन की लाइफ में एक दौर ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन में जाने वाली थीं।
  • एक इंटरव्यू में जैसमीन ने बताया था कि तब बॉयफ्रेंड ने उन्हें बचाया था।

नागिन-4 में नयनतारा का रोल निभा रहीं जैसमीन भसीन को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। सीरियल में उनके बोल्ड नागिन लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। नो डाउट इन दिनों जैसमीन पूरी लाइमलाइट लूट रही हैं। वैसे जैसमीन भसीन की लाइफ में एक दौर ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन में जाने वाली थीं। खुद जैसमीन ने 2018 में एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उनके बॉयफ्रेंड सूरज वाधवा नहीं होते तो वो डिप्रेशन में चली जातीं। 
जैसमीन भसीन ने बताया था, 'मैं सूरज को थैंक्यू कहना चाहती हूं क्योंकि बीता साल(2017) पर्सनली और प्रोफेशनली बहुत मुश्किलों भरा था। लेकिन तुम हमेशा साथ रहे। मैं डिप्रेशन में जाने के लगभग करीब थी और कुछ समझ नहीं पाती थी। तब सूरज तुमने ही मुझे संभाला और गाइड किया।' जैसमीन के सोशल मीडिया अकाउंट पर सूरज के साथ कई रोमांटिक फोटोज हैं।   

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@surajwadhwa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on


सिद्धार्थ शुक्ला से हो चुकी लड़ाई
जैसमीन भसीन जब बिग बॉस-13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीरियल दिल से दिल तक में काम कर रही थीं तब दोनों के झगड़े की खबरें आई थीं। रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ ने जैसमीन के साथ मिस बिहेव और गाली गलौज की थी। इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला को सीरियल से रिप्लेस कर दिया गया था।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_angel) on


एयर होस्टेस बनना चाहती थीं जैसमीन
28 जून 1990 को जन्मी जैसमीन भसीन ने हॉस्पिटैलिटी में ग्रैजुएशन किया है। शुरुआती दौर में वो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। वैसे टीवी डेब्यू से पहले जैसमीन ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। साल 2011 में उन्होंने वानम नाम की तमिल फिल्म से डेब्यू किया था। फिर 2014 में वो कन्नड़ फिल्म करोड़पति में नजर आईं। 5-7 साउथ फिल्में करने के बाद जैसमीन ने टशन ए इश्क से छोटे परदे पर कदम रखा। टशन ए इश्क के बाद जैसमीन दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है जी और अब नागिन-4 में नजर आ रही हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर