Naagin-4: आज से शुरू हो रही नागिन-4 की जहरीली दास्तान, देखने से पहले जान लें ये खास बातें

Naagin-4 episode, Actresses, cast: एकता कपूर फिर से छोटे परदे पर नागिन-4 के साथ आ रही हैं। आज हम आपको बता रहे हैं निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया के नागिन-4 सीरियल की मुख्य बातें...

Naagin-4: Ekta Kapoor's Naagin-4, to be started soon, know actress, cast and when and where to watch the serial,
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 के नए प्रोमो दर्शकों को खूब पसंद कर रहे हैं।
  • एकता कपूर द्वारा बनाई गई नागिन सीरीज ने पिछले सीजन्स में कई रिकॉर्ड बनाए थे।
  • दर्शकों के भरपूर प्यार के साथ नागिन छोटे परदे का नंबर वन सीरियल तक बन गया था।

एकता कपूर का सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरियल नागिन-4 (Naagin 4) आज प्रीमियर के लिए तैयार है। लगातार नागिन-4 के नए प्रोमो सामने आ रहे हैं जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे नागिन ने पिछले सीजन्स में भी पहले कई रिकॉर्ड बनाए और सक्सेसफुल रहे। यहीं नहीं इसे दर्शकों छोटे परदे का नंबर वन सीरियल तक बना दिया। अब एकता कपूर फिर से नागिन-4 के साथ आने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नागिन-4 सीरियल की मुख्य बातें...

यहां से शुरू होगी नागिन-4 की कहानी
नागिन-4 की शुरुआत वहीं से होगी जहां नागिन-3 खत्म हुआ था। सीरियल में दो नागिन में से एक मिहिर और श्रावणी की बेटी होगी। हालांकि शुरुआत में इस राज को नहीं खोला जाएगा। वहीं नागिन-4 भाग्य का जहरीना खेल की खास बात ये है कि निया और जैसमीन की किस्मत की एक-दूसरे से अदला-बदली हो जाएगी। 

नागिन-4 में लगेगा बोल्ड कंटेंट का तड़का
जैसा की नागिन का चौथा सीजन पिछले सीजन्स की तुलना में इसबार सबकुछ नया लेकर आ रहा है। सीरियल का कंटेंट भी इसबार थोड़ा बोल्ड होगा। इसकी एक झलक हमें नागिन-4 के प्रोमो में मिल चुकी है। सायंतनी घोष और शालीन भनोट के बीच काफी रोमांटिक सीन्स डाले गए हैं और दोनों इन बोल्ड सीन्स को बखूबी परदे पर भी लाए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

नागिन-इंसान की लव स्टोरी में आएगा बदले का ट्विस्ट
जी हां, नागिन-4 की कहानी में दर्शकों फिर से इंसान और नागिन की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। इच्छाधारी नागिन बनीं सायंतनी 100 साल पहले अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर एक इंसान से शादी रचा लेगीं। तो वहीं उनकी बेटी नयनतारा सालों बाद अपनी मां की मौत के कातिलों से बदला लेंगी। यही नहीं, नयनतारा के साथ एक और नागिन बृंदा इसबार देव नाम के इंसान से प्यार कर बैठेगी। यानि कि नागिन-इंसान की लव स्टोरी फिर से शुरू होगी और इसमें खून का बदला लेने का ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

ऐसी है स्टारकास्ट

नागिन-4 में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, विजयेंद्र कुमेरिया, सायंतनी घोष, शालीन भनोट, सुवाती आनंद, सिकंदर खरबंदा, सुप्रिया शुक्ला और लक्ष्य खुराना सहित तगड़ी स्टारकास्ट दिखने वाली है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

एक नागिन का निगेटिव तो दूसरी का होगा पॉजीटिव रोल
नागिन-4 में इसबार दो नागिन होंगी और इन रोल के लिए निया शर्मा और जैसमीन भसीन को चुना गया है। निया शर्मा सीरियल में एक पॉजीटिव नागिन बृंदा का रोल निभा रही हैं तो वहीं जैसमीन भसीन निगेटिव किरदार नयनतारा में होंगी। यही नहीं, इसमें एक नागिन नागमणि की रच्छा करने वाली है तो दूसरी उसे लगातार हथियाने की कोशिश करेगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

दर्शक यहां देख सकते हैं नागिन-4
एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन-4, 14 दिसंबर 2019 से ऑनएयर हो रहा है। सीरियल का टेलिकास्ट कलर्स टीवी पर वीकेंड में शनिवार-रविवार रात 8 बजे किया जाया करेगा। साथ ही दर्शक इसे चाहे तो वूट ऐप पर भी ऑनलाइन देख सकते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

जानें कहां हुई नागिन-4 की शूटिंग
नागिन-4 के लिए एकता कपूर ने फिल्मसिटी में ही भव्य सेट लगवाया हुआ है। यहीं पर सीरियल की कास्ट शूटिंग कर रही है। साथ ही नागिन-4 के कुछ सीन्स आउटडोर शूट हुए हैं। इसके लिए खास राजस्थान के बीकानेर के चुना गया है। यहीं के आसपास के इलाकों में सीरियल की शूटिंग की जा रही है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर