जस्सी जैसी कोई नहीं एक्ट्रेस Mona Singh करेंगी दिसंबर में शादी? पहले इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट

टीवी मसाला
Updated Nov 04, 2019 | 21:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं (Jassi Jaissi Koi Nahin) से पॉपुलर हुई मोना सिंह (Mona Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

Mona Singh
Mona Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोना सिंह कर सकती हैं दिसंबर में शादी
  • एक्ट्रेस ने अब तक नहीं की कोई आधिकारिक घोषणा
  • मोना सिंह, करण ओबेरॉय को कर चुकी हैं डेट

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस मोना सिंह काफी वक्त से टीवी से दूर है। जस्सी जैसी कोई नहीं से मोना ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वे कई पॉपुलर सीरियल्स में लीड रोल में नजर आईं। मोना आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं। लेकिन खबरें आ रही हैं कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

एक वेबसाइट को उसके सूत्र ने बताया कि मोना इसी साल दिसंबर में शादी कर सकती हैं। खबरों की मानें तो वे पिछळे एक साल से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही साथ फेरे लेने वाली हैं। हालांकि मोना ने अब तक शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जब वेबसाइट ने इस बारे में मोना से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। मोना ने बताया कि अभी मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

टीवी से दूर मोना इन दिनों कई वेब सीरीज में नजर आ रही हैं और उन्हें ये प्लेटफॉर्म काफी पसंद भी आ रहा है। आपको बता दें कि मोना का नाम इससे पहले करण ओबेरॉय से जुड़ चुका है। दोनों ने जस्सी जैसी कोई नहीं में साथ में काम किया था। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इस रिश्ते को लेकर मोना काफी ओपन थी, लेकिन बाद में वे अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखने लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

गौरतलब है कि मोना ने जस्सी के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो, कवच जैसे सीरियल्स में नजर आईं। मोना ने साल 2009 में आई ब्लॉक बस्टर फिल्म 3 इडियट्स से फिल्मों में कदम रखा था। आमिर खान स्टारर इस फिल्म में मोना ने करीना कपूर खान की बड़ी बहन का किरदार निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर