Mahabharat Facts: 9 करोड़ रुपए में बनी थी महाभारत, जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी

Mahabharat Unknown Facts: साल 1988 में आया महाभारत एक बार फिर दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है। महाभारत के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। जानिए कैसे हुई थी इस सीरियल की कास्टिंग...

Mahabharat
Mahabharat 
मुख्य बातें
  • दूरदर्शन पर महाभारत भी एक बार फिर प्रसारित हो रहा है।
  • साल 1988 में प्रसारित हुआ महाभारत की पॉपुलेरिटी रामायण जैसी ही थी।
  • महाभारत में द्रौपदी का किरदार बी.आर. चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था।

मुंबई. लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के साथ-साथ महाभारत भी एक बार फिर प्रसारित हो रहा है। साल 1988 में प्रसारित हुआ महाभारत की पॉपुलेरिटी रामायण जैसी ही थी। इस सीरियल को बी.आर. चोपड़ा ने बनाया था। वहीं, इसे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। रामायण की तरह ही इस सीरियल के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। 

महाभारत 9 करोड़ रुपए की लागत से बना था। महाभारत की शुरुआत समय की आवाज से होती है। समय को आवाज हरीश भिमानी ने दी थी। हालांकि, शुरुआत में बी.आर चोपड़ा दिलीप कुमार को समय की आवाज बनाना चाहते थे। बी.आर चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने बड़े सितारों को लेने का आईडिया बाद में ड्रॉप कर दिया था। 

महाभारत में द्रौपदी का किरदार बी.आर. चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था। हालांकि, वह अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही चावला के अलावा राम्या कृष्णनन को भी रोल ऑफर हुआ था। बाद में ये रोल रूपा गांगुली को मिल गया था। 

जैकी श्रॉफ बनने वाले थे अर्जुन 
महाभारत में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। हालांकि, ये रोल पहले जैकी श्रॉफ को मिला था। वहीं, फिरोज ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। इस शो के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था। वहीं, पांडव में नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले समीर और संजीव रियल लाइफ में भी भाई हैं। 

महाभारत के भीष्म पितामह का किरदार विजय घटागे  निभाने वाले हैं। वहीं, मुकेश खन्ना को पहले दुर्योधन का रोल मिला था, जिसे उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। मुकेश खन्ना के मुताबिक वह अर्जुन या कर्ण बनना चाहते थे। आखिर में उन्हें द्रोणाचार्य का रोल मिला। विजय घाटगे के शो छोड़ने के बाद उन्हें भीष्म पितामाह का किरदार मिला। 

विदुर होते नीतीश भारद्वाज
महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज शुरुआत में विदुर बनने वाले थे। आखिरी वक्त में उन्हें वीरेंद्र राजदान ने रिप्लेस कर दिया। इसके बाद उन्होंने महाभारत न करने का फैसला कर लिया था। कई बार ऑडिशन में बुलाने के बावजूद वह नहीं आते थे। 

महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर पहले भीम बनने वाले थे। हालांकि, वह कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके थे। ऐसे में उन्हें दुर्योधन नहीं बनना था। भीम के किरदार के लिए प्रवीण कुमार का नाम पुनीत इस्सर ने ही रखा था। प्रवीण कुमार जैसे ही ऑडिशन देने पहुंचे उन्हें देखते ही रवि चोपड़ा ने कहा- 'मुझे मेरा भीम मिल गया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर