Kamya Punjabi: काम्या पंजाबी ने अपनी ही बैचलरेट पार्टी में किया जमकर डांस, प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखा हॉट लुक

Bigg boss Fame Kamya punjabi Pre wedding Function And Bachelorette Party: काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल 10 फरवरी 2020 को सात फेरे लेगा...

Kamya punjabi Pre Wedding Function start Bigg boss Fame Tv Actress Enjoy Bachelorette Party
फ्रेंड्स के साथ काम्या पंजाबी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • काम्या पंजाबी 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
  • काम्या की एक बेटी है और वो बतौर सिंगल मदर उसकी परवरिश कर रही हैं।
  • काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी।

काम्या पंजाबी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में काम्या की बैचलरेट पार्टी रखी गई। इसमें काम्या अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस और एंजॉय करती नजर आईं। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। 
शक्ति अस्तित्व के अहसास की एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपनी बैचलरेट पार्टी में ब्लैक कलर का स्ट्रिप टॉप और रेड लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफिट के साथ काम्या ने हल्की ज्वैलरी भी कैरी थी। साथ ही काम्या पंजाबी ने बन हेयरस्टाइल में गजरा लगाकर इस लुक को पूरा किया।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on

 


बिग बॉस फेम काम्या पंजाबी 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात ये है कि काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी उसी दिन तय हुई है जिस दिन दोनों ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी। कुछ टाइम पहले ही काम्या पंजाबी ने अपनी शादी के कार्ड की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी वीडियो कार्ड के जरिए काम्या और शलभ ने वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on


इस दिन होगा संगीत
काम्या पंजाबी और शलभ डांग के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी 8 फरवरी को और संगीत 9 फरवरी को होगा। जबकि 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ एक पार्टी देंगे। कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on


काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, दोनों की एक बेटी आरा भी है। करीब 10 साल बाद 2013 में दोनों अलग हो गए। साथ ही हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक 10 साल का बेटा ईशान है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर