Kapil Sharma Baby Diaper Video: कपिल शर्मा ने सिखाया कैसे पहनाएं बच्चे को डायपर, वायरल हुआ वीडियो

Kapil Sharma How To Change Baby Diaper Video: किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कपिल शर्मा बेबी को डायपर कैसे पहनाएं इसकी क्लास देते नजर आ रहे हैं। 

Kapil sharma Changing Baby Diaper in reality show Video Viral
कपिल शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा लगभग 2 महीने की हो चुकी है।
  • कपिल शर्मा का फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इसमें कपिल डायपर कैसे पहनाएं? इसकी क्लास देते नजर आ रहे हैं। 

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा शर्मा लगभग 2 महीने की हो चुकी है। गिन्नी ने 10 दिसंबर 2019 को बेटी को जन्म दिया था। फिलहाल कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दोनों ही बेटी की परवरिश में बिजी हैं। इसी बीच किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा बेबी को डायपर कैसे पहनाएं इसकी क्लास देते नजर आ रहे हैं। 
दरअसल कपिल शर्मा का ये वीडियो एक पंजाबी रियलिटी शो दौरान का है। इसमें बतौर गेस्ट पहुंचे कपिल शर्मा ने शो में दर्शकों के सामने बेबी डायपर चेंजिंग क्लास दी। आप भी देख सकते हैं कैसे वीडियो में होस्ट के साथ कपिल एक डॉल को रेड कलर का डायपर पहनाते हुए दिख रहे हैं। कपिल बखूबी दर्शकों को स्टेप बाय स्टेप इसे फॉलो करने के लिए कह रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zeepunjabi_off) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zeepunjabi_off) on


वैसे इस शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसे खुद कपिल शर्मा ने शेयर किया है। पंजाबी शो में पहुंचे कपिल शर्मा से इस वीडियो में होस्ट एक सवाल करते हैं। इसमें वो पूछते हैं कि कब उन्हें पता लगा कि वो गिन्नी चतरथ से प्यार कर बैठे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

इस सवाल पर कपिल ने कहा कि उन्हें तो ये आज तक पता ही नहीं चला। ऐसे में होस्ट कपिल शर्मा को कहते हैं- वैसे तो आपको रोज प्यार होता है लेकिन असली वाला कब हुआ? कपिल शर्मा इस पर कहते हैं- आप तो तलाक कराओएगे जी..। कपिल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे दर्शक बार बार देखना पसंद कर रहे हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर