Kapil Sharma Daughter: दुबई तक फेमस हो चुकी है कपिल शर्मा की बेटी, लाइव शो में दिखे अनायरा शर्मा के फैन्स

Kapil Sharma Daughter Anayra Sharma Fans: कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा को दुबई में भी खूब प्यार मिल रहा है। ये देखने के बाद कपिल शर्मा लाइव शो में इमोशनल हो गए...

Kapil Sharma Daughter Anayra Sharma Fans Wearing Her Photo Print T shirt In dubai Live show
बेटी के साथ कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की बेटी का जन्म 10 दिसंबर 2019 को हुआ था।
  • कपिल शर्मा ने ट्विटर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।
  • कपिल-गिन्नी ने अपनी बेटी का नाम अनायरा शर्मा रखा है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा शर्मा लगभग डेढ़ महीने की हो चुकी है। अनायरा की फर्स्ट पिक्चर्स सामने आ चुकी हैं जिसे फैन्स का खूब प्यार मिला था। अब ऐसा ही प्यार कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा को दुबई में मिला है। जिसे देखने के बाद कपिल शर्मा लाइव शो में इमोशनल हो गए 
दरअसल कपिल शर्मा इन दिनों कॉमेडी शो के सिलसिले में दुबई गए हैं। यहां पर लाइव शो के दौरान उनके और अनायरा शर्मा के फैन्स ने खास अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया है। कपिल शर्मा के ये फैन्स अनायरा शर्मा की फोटो प्रिंट वाली टॉशर्ट पहनकर ऑडियंस में बैठे नजर आए। 
कपिल शर्मा ने उन दुबई वाले फैन्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू आप सभी खूबसूरत लोगों का, आप सभी हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

वैसे कपिल शर्मा पहली बार अपनी द कपिल शर्मा शो की टीम के साथ दुबई लाइव शो के लिए पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और टीम के बाकी मेंबर्स भी साथ गए हैं। कपिल शर्मा की मां भी उनके साथ यहां गई थीं और दोनों मिलकर अनायरा शर्मा के लिए शॉपिंग भी करते नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ginnichatrath_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@richasharmaofficial) on

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा का जन्म 10 दिसंबर 2019 को हुआ था। कपिल ने ट्विटर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। बेबी गर्ल को आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। सभी को प्यार जय माता दी।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर